– 6770 शिकायतों में 5940 शिकायतों का हुआ निस्तारण
गाजियाबाद। गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) कार्रवाई के साथ शिकायतों के निस्तारण को लेकर भी बेहद गंभीर नजर आ रहा है। डेढ़ साल में जीडीए में आई शिकायतों में 87 प्रतिशत शिकायतों का निस्तारण कर चुका है। शिकायत निस्तारण के उपरांत उसका फीडबैक भी लिया जा रहा है, जिससे शिकायतों के निस्तारण की गुणवत्ता बनी रहे। एक जनवरी 2023 से 22 अगस्त 2024 तक कुल 8282 शिकायतें आईं। इनमें से 7194 शिकायतों का निस्तारण किया जा चुका है। हेल्पलाइन पर ऑनलाइन एवं ट्विटर पर प्राप्त होने वाली शिकायतों का समय पर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जा रहा है।
जीडीए उपाध्यक्ष अतुल वत्स के निर्देश पर हेल्पलाइन पर ऑनलाइन एवं ट्विटर पर प्राप्त होने वाली शिकायतों का ससमय गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किए जाने को लेकर ओएसडी एवं प्रभारी कंप्यूटर द्वारा ऑनलाईन रिपोर्ट 1 जनवरी 2023 से 22 अगस्त 2024 तक प्राप्त 6770 शिकायतों में से 5940 शिकायतों का त्वरित निस्तारण किया जा चुका हैं। जीडीए उपाध्यक्ष ने बताया कि 13 प्रकरण ऐसे हैं, जिनके निस्तारण की आवश्यकता नहीं है। जबकि 4 प्रकरणों पर कार्रवाई चल रही है। बाकी 813 लंबित शिकायतों के साथ ऑफलाइन कम्युलेटिव रिपोर्ट 1जनवरी 2023 से 22 अगस्त 2024 तक प्राप्त 1512 शिकायतों में से 1254 शिकायतों का निस्तारण किया जा चुका है। बाकी 258 शिकायतों का निस्तारण शीघ्र कराए जाने के लिए निर्देशित किया गया है।
जीडीए उपाध्यक्ष ने निर्देशित किया कि इस कार्य में जीडीए के कर्मचारियों की किसी प्रकार लापरवाही एवं शिथिलता पाए जाने पर संबंधित के विरूद्ध कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि लोगों की शिकायतों का निस्तारण कराना प्राथमिकता में है। प्राथमिकता के आधार पर ही जीडीए में आने वाली विभिन्न माध्यमों से शिकायतों का निस्तारण किया जा रहा है। शिकायत निस्तारण के उपरांत उसका फीडबैक भी लिया जा रहा है। जीडीए से संबंधित शिकायतों का समय पर निस्तारण हो सकें। इसके लिए कंप्यूटर प्रभारी एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए गए है। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही करने वाले संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
















