ग्रेटर नोएडा के विकास को रफ्तार देंगे महाप्रबंधक एके सिंह, यमुना प्राधिकरण में थे तैनात अब ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में हुआ तबादला

यमुना प्राधिकरण में जीएम प्रोजेक्ट के पद पर तैनात तेज तर्रार अधिकारी एके सिंह का तबादला ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण में हुआ है। उनके आने से अब ग्रेनो प्राधिकरण के कामों में तेजी आएगी। साथ ही नई परियोजनाओं पर भी काम शुरू हो सकेगा। ग्रेनो प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार जिन नई परियोजनाओं की परिकल्पना कर रहे हैं, अब उनको मूर्ति रूप दिया जा सकेगा। प्रमुख सचिव अनिल कुमार सागर द्वारा एके सिंह के तबादले का आदेश जारी किया गया है। इस आदेश को न सिर्फ एके सिंह के प्रमोशन के रूप में देखा जा रहा है, बल्कि ग्रेटर नोएडा के विकास के लिए भी एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है।

उदय भूमि संवाददाता
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण को करीब तीन साल बाद महाप्रबंधक परियोजना (जीएम प्रोजेक्ट) मिला है। यमुना प्राधिकरण में जीएम प्रोजेक्ट के पद पर तैनात तेज तर्रार अधिकारी एके सिंह का तबादला ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण में हुआ है। उनके आने से अब ग्रेनो प्राधिकरण के कामों में तेजी आएगी। साथ ही नई परियोजनाओं पर भी काम शुरू हो सकेगा। ग्रेनो प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार जिन नई परियोजनाओं की परिकल्पना कर रहे हैं, अब उनको मूर्ति रूप दिया जा सकेगा। प्रमुख सचिव अनिल कुमार सागर द्वारा एके सिंह के तबादले का आदेश जारी किया गया है। इस आदेश को न सिर्फ एके सिंह के प्रमोशन के रूप में देखा जा रहा है, बल्कि ग्रेटर नोएडा के विकास के लिए भी एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है। एके सिंह की छवि रिजल्ट ओरिएंटेड और टाइम बाउंड परफॉर्मेंस देने वाले अधिकारी की है। यमुना प्राधिकरण में अभी तक जीएम की नियुक्ति नहीं हुई है। ऐसे में एके सिंह के तबादले से यमुना प्राधिकरण की परियोजनाओं का काम प्रभावित हो सकता है।

yamuna-authority-dgm-asish-kumar-singh

भारत सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार में विभिन्न विभागों में महत्वपूर्ण पदों पर काम कर चुके रहे एके सिंह काम को लेकर कड़क और व्यवहार में सरल हैं। शासन के आदेशों एवं वरिष्ठ अधिकारियों के निदेर्शों का समय से अनुपालन करने वाले अधिकारी एके सिंह समयबद्धता और अनुशासन के नियम का कड़ाई से पालन करने के लिए भी जाने जाते हैं। लखनऊ, आगरा, गाजियाबाद, प्रयागराज में तैनाती के दौरान कई महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट को समय से पूरा कराया। चुनौतीपूर्ण माहौल में भी प्रोजेक्ट को समय से पूरा करने के लिए कई बार एके सिंह की सराहना हुई है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में एके सिंह की नियुक्ति से यहां डेवलपमेंट प्रोजेक्ट में तेजी आएगी। लंबे समय से जीएम प्रोजेक्ट का पद रिक्त होने के कारण यहां कई परियोजनाएं अटकी हुई थीं। एक से दो दिन में एके सिंह द्वारा ग्रेटर नोएडा में चार्ज संभालने की संभावना जताई जा रही है। यमुना प्राधिकरण में महाप्रबंधक पद का कार्य संभाल रहे एके सिंह से उम्मीद है कि वह ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की नई जिम्मेदारी में भी शानदार काम करेंगे।