नेहरू वर्ल्ड स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन  

-इतिहास की थाली में नन्हें-मुन्ने बच्चों ने दी विभिन्न व्यंजनों की जानकारी

गाजियाबाद। शास्त्री नगर स्थित नेहरू वर्ल्ड स्कूल में शनिवार 5 अक्टूबर को हेल्दी प्लैनेट ;अर्ली इयरद्ध का सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस नाटक को प्री नर्सरी, नर्सरी व के.जी के छात्रों ने उत्साह के साथ प्रस्तुत किया। यह समारोह दो पारी में संपन्न हुआ। दोनों पारियों में छात्रों ने अपने अभिनय का परिचय दिया। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण नाटक की कहानी ‘इतिहास की थालीÓ थी, जो अंग्रेजी व हिंदी भाषा के मिश्रण से बनाई गई थी। कार्यक्रम के विशेष अतिथि दीपक गर्ग और उनकी सुपुत्री सेजल गर्ग थीं।

विद्यालय की एग्जीक्यूटिव हैड सुजैन होम्स ने समस्त अभिभावकों तथा गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत करते हुए कहा कि इस कार्यक्रम को संभव बनाने में हमारे अध्यापकगण व अभिभावकों ने पूर्ण सहयोग दिया। इसके लिए विशेष रूप से हमारे नन्हे-नन्हे छात्र बधाई के पात्र हैं। कार्यक्रम का आरंभ नाटक की ‘मेकिंगÓ को दिखाकर किया गया। यह नाटक कुछ प्रसिद्ध भारतीय व्यंजनों के इतिहास पर आधारित था। इसके माध्यम से छात्रों ने यह जानकारी देने का प्रयास किया कि जिन व्यंजनों को हम स्वाद से खाते हैं, वे आए कहां से और उनका मिलन कैसे हुआ? जैसे इडली-डोसा का मिलन किस प्रकार से हुआ? मोदक कैसे आए? जलेबी-समोसा हो या रसगुल्ला हो।

इन सभी के जन्मदाता कौन रहे? भारतीय पकवानों की खुशबू बिखेरता यह नाटक जानकारियों का खजाना था। नन्हे-नन्हे छात्रों ने अपने अभिनय, संवाद और नृत्य के द्वारा आमंत्रित अभिभावकों व अतिथिगणों के मन को मोह लिया। सभी ने कार्यक्रम का भरपूर आनन्द उठाया और उनके अभिनय और नृत्य की भूरि-भूरि प्रशंसा की। समारोह के अंत में विद्यालय के डायरेक्टर डॉ. अरुणाभ सिंह ने छात्रों के अभिनय की प्रशंसा करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए उपस्थित लोगों का धन्यवाद ज्ञापित किया।