गाजियाबाद में प्रवेश करते ही होगा फील गुड, बदल रही है प्रवेश द्वार की सूरत

-शहर को साफ स्वच्छ बनाने के साथ शहर के एंट्री प्वाइंट को भी बनाया जा रहा है सुंदर एवं आकर्षक
-दिल्ली गाजियाबाद को जोडऩे वाले आनंद विहार एंट्री पॉइंट पर रोटरी का रविवार को मेयर एवं म्युनिसिपल कमिश्रर ने किया उद्घाटन

गाजियाबाद। गाजियाबाद शहर की दशा और दिशा सुधारने को लेकर नगर निगम द्वारा की गई घोषणाओं पर अमल शुरू हो गया है। शहर में एंट्री करते ही लोगों को फील गुड का एहसास हो इसके लिए नगर निगम द्वारा प्रमुख सड़कों एवं एंट्री प्वाइंट को सुंदर एवं आकर्षक बनाया जा रहा है। दिल्ली को गाजियाबाद से जोडऩे वाले आनंद विहार एंट्री प्वाइंट का सौंदर्यीकरण कराया गया है। रविवार को मेयर आशा शर्मा एवं म्युनिसिपल कमिश्रर महेंद्र सिंह तंवर ने इसका उद्घाटन किया। महत्वपूर्ण बात यह है कि शहर को सजाने संवारने को लेकर नगर निगम ने जो योजनाएं बनाई है उसमें जहां लागत को न्यूनतम रखा गया है वही प्लास्टिक जैसे वेस्ट मटेरियल का भी बेस्ट उपयोग किया गया है।

आनंद विहार मेन एंट्री पॉइंट पर स्थित रोटरी में वर्षों से बड़ी बड़ी झाडिय़ां अंधेरा, गंदगी थी। गाजियाबाद नगर निगम द्वारा मेयर आशा शर्मा व म्युनिसिपल कमिश्रर महेंद्र सिंह तंवर के निर्देशानुसार कौशांबी बस अड्डे के सामने रोटरी का जीर्णोद्धार कर सुंदरीकरण का कार्य किया गया। सौंदर्य करण के इस कार्य में वेस्ट प्लास्टिक मटेरियल से बने की-बोर्ड को लगाया गया जो कि वहां आने वाले लोगों के लिए बैठने हेतु उपयोग में आएगा। वेस्ट प्लास्टिक मटेरियल से बने इस की-बोर्ड को इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड तथा एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में भी शामिल किया गया है। रोटरी के सौंदर्य करण को बढ़ाते हुए एलईडी लाइट से गाजियाबाद में आपका हार्दिक स्वागत है लिखा गया। रोटरी के उद्घाटन अवसर पर मेयर आशा शर्मा ने नगर निगम की टीम व अन्य सहयोगी टीम को सफल कार्य के लिए शुभकामनाएं दी। उन्होंने जनता से स्वच्छता व सुंदर शहर को बनाने में सहयोग हेतु अपील की। युनिसिपल कमिश्रर महेंद्र सिंह तंवर द्वारा वेस्ट प्लास्टिक का प्रयोग कर की-बोर्ड बनाने वाले गाजियाबाद के आर्टिस्ट साक्षी व सरफराज को शुभकामनाएं दी तथा रोटरी सौंदर्य करण हेतु संबंधित टीम को भी शुभकामनाएं दी। आनंद विहार रोटरी वाले रास्ते से होकर प्रतिदिन लाखों की संख्या में लोग दिल्ली से गाजियाबाद आते जाते हैं। मॉल व सोसाइटीज भी इस स्थान के आसपास है। क्षेत्रीय पार्षद मनोज गोयल द्वारा मैप आशा शर्मा व म्युनिसिपल कमिश्रर महेंद्र सिंह तंवर का आभार व धन्यवाद जताया गया। उद्घाटन अवसर पर अपर नगर आयुक्त आर एन पांडे, प्रमोद कुमार, एसबीएम के नोडल अधिकारी अरुण कुमार मिश्रा, निर्माण विभाग के चीफ  इंजीनियर मोइनुद्दीन, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर मिथिलेश, उद्यान विभाग प्रभारी डॉ अनुज  कुमार सिंह,  एग्जीक्यूटिव इंजीनियर  देशराज एवं मनोज प्रभात, सीटीओ डॉक्टर संजीव सिन्हा, एएओ जेपी सिंह,  एमएनएलपी अरुण कुमार सिंह, जोनल प्रभारी सुनील राय आदि मौजूद थे।