रूस के अलग-अलग कंपनियों के लगभग 30 सदस्यों का प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को ग्रेटर नोएडा पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल ने ग्रेटर नोएडा के इंफ्रास्ट्रक्चर को देखा और इसकी सराहना करते हुए निवेश की इच्छा जताई। प्रतिनिधिमंडल में शामिल उद्यमियों ने प्राधिकरण के एसीईओ सौम्य श्रीवास्तव और एसीईओ प्रेरणा सिंह के साथ बैठक की। प्राधिकरण के एसीईओ सौम्य श्रीवास्तव ने प्रतिनिधिमंडल को ग्रेटर नोएडा निवेश के अनुकूल शानदार अवसरों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल टाउनशिप देश की सबसे स्मार्ट टाउनशिप में से एक है। यह प्लग एंड प्ले सिस्टम पर बसाई गई है। उद्योग लगाने के इच्छुक निवेशकों को बहुत ही कम समय में भूखंड आवंटित किया जाएगा। एसीईओ सौम्य श्रीवास्तव के प्रेजेंटेशन ने निवेशकों के विश्वास को मजबूत किया। प्रतिनिधिमंडल ने शहर की आधुनिक इन्फ्रास्ट्रक्चर सुविधाओं और निवेश योग्य परियोजनाओं का गहन अध्ययन किया और निवेश की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की। ग्रेटर नोएडा अब राष्ट्रीय ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय निवेशकों के लिए भी एक प्रमुख औद्योगिक केंद्र बन चुका है।
उदय भूमि संवाददाता
ग्रेटर नोएडा। रूस के अलग-अलग कंपनियों के लगभग 30 सदस्यों का प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को ग्रेटर नोएडा पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल ने ग्रेटर नोएडा के इंफ्रास्ट्रक्चर को देखा और इसकी सराहना करते हुए निवेश की इच्छा जताई। प्रतिनिधिमंडल में शामिल उद्यमियों ने प्राधिकरण के एसीईओ सौम्य श्रीवास्तव और एसीईओ प्रेरणा सिंह के साथ बैठक की। बैठक के दौरान आईआईटीजीएनएल के इंफ्रास्ट्रक्चर पर प्रस्तुतिकरण को देखा। प्रतिनिधिमंडल को इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल टाउनशिप, मल्टी मॉडल लाजिस्टिक हब (एमएमएलएच) और मल्टी मॉडल ट्रांसपोर्ट हब (एमएमटीएच) के बारे में जानकारी दी गई। प्राधिकरण के एसीईओ सौम्य श्रीवास्तव ने प्रतिनिधिमंडल को ग्रेटर नोएडा निवेश के अनुकूल शानदार अवसरों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल टाउनशिप देश की सबसे स्मार्ट टाउनशिप में से एक है। यह प्लग एंड प्ले सिस्टम पर बसाई गई है। उद्योग लगाने के इच्छुक निवेशकों को बहुत ही कम समय में भूखंड आवंटित किया जाएगा।
उद्योग लगाने के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं विकसित कर दी गई हैं। भूखंड आवंटित होते ही उद्यमी उद्योग लगा सकते हैं। राष्ट्रीय राजधानी के करीब होने के साथ ही यह टाउनशिप रोड, रेल व एयर कनेक्टीविटी के मामले में अन्य शहरों बहुत बेहतर है। आईआईटीजीएनएल की इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल टाउनशिप को देश की सबसे स्मार्ट और निवेश-मित्र टाउनशिप माना जा रहा है। सौम्य श्रीवास्तव ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी के निकट होने के कारण ग्रेटर नोएडा सड़क, रेल और हवाई मार्ग से उत्कृष्ट कनेक्टिविटी प्रदान करता है, जो निवेशकों के लिए इसे और भी आकर्षक बनाता है।
प्रतिनिधिमंडल ने आईआईटीजीएनएल की प्रीति शर्मा और महावीर सजवान के मार्गदर्शन में ऑटोमेटेड वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट, विद्युत सबस्टेशन और हायर कंपनी का निरीक्षण किया। निवेशकों ने शहर की इन्फ्रास्ट्रक्चर क्षमताओं और आधुनिक सुविधाओं की सराहना की और ग्रेटर नोएडा में निवेश की अपनी रुचि व्यक्त की। एसीईओ सौम्य श्रीवास्तव के प्रेजेंटेशन ने निवेशकों के विश्वास को मजबूत किया। प्रतिनिधिमंडल ने शहर की आधुनिक इन्फ्रास्ट्रक्चर सुविधाओं और निवेश योग्य परियोजनाओं का गहन अध्ययन किया और निवेश की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की। ग्रेटर नोएडा अब राष्ट्रीय ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय निवेशकों के लिए भी एक प्रमुख औद्योगिक केंद्र बन चुका है।
एसीईओ सौम्य श्रीवास्तव ने कहा कि शहर में निवेश के लिए हर संभव सुविधा प्रदान की जा रही है और यह निवेशकों के लिए एक आदर्श वातावरण तैयार करता है। उन्होंने निवेशकों से अपेक्षा जताई कि वे जल्द से जल्द निवेश कर शहर और क्षेत्र के औद्योगिक विकास में योगदान दें।
एसीईओ प्रेरणा सिंह ने बताया कि एमएमएलएच और एमएमटीएच प्रोजेक्ट को शीघ्र लाने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसके बाद प्रतिनिधिमंडल ने इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल टाउनशिप का दौरा भी किया। प्रतिनिधिमंडल ने ग्रेटर नोएडा के औद्योगिक और लॉजिस्टिक संभावनाओं की सराहना की और शहर में निवेश की अपनी स्पष्ट इच्छा जताई। इस दौरे ने ग्रेटर नोएडा को निवेश के लिए आकर्षक और विश्वस्तरीय औद्योगिक केंद्र के रूप में स्थापित किया।


















