रामभक्ति से रोशन हुआ हल्द्वानी, ‘एक समाज श्रेष्ठ समाज’ संस्था ने स्थापना दिवस पर किया सुन्दरकाण्ड पाठ का आयोजन

– नौवां स्थापना दिवस धर्म, सेवा और समर्पण के भाव से हुआ सम्पन्न

उदय भूमि संवाददाता
हल्द्वानी। जिले में सामाजिक संस्था ‘एक समाज श्रेष्ठ समाज’ ने अपने नौवें स्थापना दिवस को आध्यात्मिक और सामाजिक रंग में रंगते हुए, प्राचीन श्रीराम मंदिर में बुधवार को संगीतमय सुन्दरकाण्ड पाठ का भव्य आयोजन किया। कार्यक्रम की अगुवाई संस्था अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू और संरक्षक रुपेन्द्र नागर ने की। रामभक्ति से ओतप्रोत इस आयोजन में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और वातावरण भक्ति रस में डूब गया।
सुन्दरकाण्ड पाठ का गायन पंडित विवेक शर्मा व कथावाचक रितेश जोशी की टीम द्वारा अत्यंत संगीतमय शैली में किया गया। भजन, चौपाई और श्रीराम के यशगान से सजी यह संध्या, श्रद्धालुओं के लिए अध्यात्म और आत्मशुद्धि का अनुभव बनी। कार्यक्रम के बाद सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण भी किया गया। संस्था के संरक्षक हरीश चंद्र पाण्डेय व सदस्य मनीष साहू ने कहा कि संस्था का उद्देश्य केवल सेवा कार्य नहीं, बल्कि रामराज्य की भावना के साथ भारत माता और राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान को सर्वोपरि रखना है। उन्होंने कहा कि जब तक हम दूसरों के दु:ख-दर्द को नहीं समझेंगे, तब तक मानव जीवन की सार्थकता अधूरी है।

लोकमंगल की कामना ही संस्था का मूल उद्देश्य है। वक्ताओं ने यह भी कहा कि मानव जीवन दुर्लभ है और इसे धर्म, सदाचार और उद्देश्यपूर्ण सेवा में लगाना ही सच्ची उपलब्धि है। संस्था द्वारा समाजहित, धर्महित और राष्ट्रहित में किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए उन्होंने भविष्य में हजार गुना गति से इस सेवा यात्रा को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। इस शुभ अवसर पर विभिन्न सामाजिक संगठनों और धर्म प्रेमियों ने कार्यक्रम में पहुँचकर संस्था को अपना स्नेह, आशीर्वाद और शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में भाग लेने वालों में संस्था के पदाधिकारी, महिलाएं, युवा, और वरिष्ठजन बड़ी संख्या में मौजूद रहे।इस आयोजन को सफल बनाने में संस्था अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू, संरक्षक हरीश चन्द्र पाण्डेय, रुपेन्द्र नागर, उपाध्यक्ष लोकेश कुमार साहू, महामंत्री चिरौंजी लाल, सचिव नन्दकिशोर आर्या, कोषाध्यक्ष बलराम हालदार, योगा प्रभारी धर्मा कुमारी, मीडिया प्रभारी मुकेश सरकार सहित सैकड़ों सदस्यों का योगदान रहा।

महिलाओं में पूर्णिमा रजवार, योगिता बनोला, पूजा जोशी, अलका टंडन, दीपा रावत, अंशिका साहू, रिंकी गुप्ता, मीना जोशी, रेखा बलूनी, सुनीता तिवारी, मीरा श्रोत्रिय, सीमा बत्रा, जानकी रैगाई, हेमा कार्की, सीता साहू सहित अनेक नाम शामिल रहे। पुरुषों में पीयूष शर्मा, मनीष साहू, नितिन हालदार, अमित गोस्वामी, पुलकित कुमार, गौरव भट्ट, चंद्रशेखर बंसल, मुकेश साहू, कन्हैया लाल, नन्दकिशोर आर्या, अमन कुमार, सूरज मिस्त्री, निखिल साहू, करन जायसवाल, संजय कुमार, रोहित देव, रितिक साहू सहित दर्जनों युवा व वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे। ‘एक समाज श्रेष्ठ समाज’ संस्था का यह स्थापना दिवस समारोह रामभक्ति, राष्ट्रप्रेम और सामाजिक समर्पण का जीता-जागता प्रमाण बन गया। भविष्य में संस्था इसी ऊर्जा और विश्वास के साथ भारत को विश्वगुरु बनाने की दिशा में अपना योगदान देती रहेगी यही इस आयोजन का संदेश था।