उदय भूमि संवाददाता
गाजियाबाद। हैप्पी मोमेंट ग्रुप द्वारा वैशाली सेक्टर-1 में रविवार को होली महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि क्षेत्रीय पार्षद कुसुम गोयल रहीं, जिन्होंने कार्यक्रम में शामिल होकर होली के रंग और उत्साह का आनंद लिया। कार्यक्रम के दौरान नृत्य, गीत और चुटकुलों से माहौल खुशनुमा हो गया। सभी महिलाओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर और होली के पारंपरिक गीतों पर नाच-गाकर उत्सव को यादगार बनाया।
इस खास मौके पर गीता गुप्ता, दिव्या, रेनू कटारिया, सुषमा गुर्जर, अनीता अग्रवाल, रेखा प्रजापति, रजनी, चारु अग्रवाल, कविता वासने, बबीता, सुरेंद्र कौर, पूनम जैन, रितु शर्मा, सुचित्रा, हरप्रीत, अनीता लंबा, सपना, श्वेता, अनुपम, आशा, शशि गौतम, श्वेता गोयल, दिशा, पिंकी, गार्गी, स्वाति, मोनिका और शुभार रस्तोगी समेत अन्य महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में सभी ने एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं और आपसी प्रेम और सद्भाव बनाए रखने का संकल्प लिया।
















