रेलवे कर्मचारियों के स्वास्थ्य की जांच

नई दिल्ली। दिल्ली मंडल की मेडिकल टीम द्वारा रेलवे कर्मचारियों के लिए वार्षिक वैलनेस जांच शिविर आयोजित किया गया। दिल्ली मंडल के कार्यस्थलों पर यह शिविर लगाए गए। इसके तहत 28 सितम्बर को दिल्ली कैंट रेलवे स्टेशन तथा 16 व 17 अक्टूबर को रेल कोच सेंटर आनंद विहार टर्मिनल पर शिविर लगाया गया।

दिल्ली कैंट रेलवे स्टेशन पर कुल 54 कर्मचारियों और रेल कोच सेंटर आनंद विहार टर्मिनल पर 112 कर्मचारियों की जांच की गई। इसके अलावा 19 अक्टूबर को हेल्थ यूनिट शामली में बहुउद्देशीय स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 152 रेलवे कर्मचारियों और लाभार्थियों की जांच की गई। लाभार्थियों में रेलवे के सेवानिवृत्त कर्मचारी, उनके परिवार और आश्रित शामिल रहे।