कर्मचारियों के लिए निगम में लगा स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी शिविर, कर्मचारियों ने ली जानकारी

गाजियाबाद। नगर निगम के कर्मचारियों का स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी कराए जाने को लेकर शुक्रवार को नगर निगम मुख्यालय स्थित पार्क में मैक्स लाइफ कंपनी की ओर से शिविर लगाया गया। शिविर में नगर निगम के कर्मचारियों ने बीमा से संबंधित जानकारी ली। दरअसल, नगर आयुक्त डॉॅ.नितिन गौड़ के निर्देश पर यह स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी का शिविर लगाया गया। ताकि कर्मचारी जानकारी लेने के बाद अब स्वास्थ्य बीमा करा सकें।

नगर निगम में कार्यरत स्थाई,अस्थाई व सीएलसी,बोर्ड के कर्मचारियों एवं उनके परिवार के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए जीवन बीमा पॉलिसी, स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी शिविर में अधिकारियों से लेकर कर्मचारियों ने बीमा संबंधित जानकारी ली। इनमें कुछ कर्मचारियों ने अपना बीमा कराने का निर्णय भी लिया। नगर आयुक्त ने बताया कि पार्क में लगाए गए स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी शिविर में नगर निगम के सभी विभाग के कर्मचारियों ने कैंप में जाकर अपना व परिवार के बीमा संबंधी जानकारी ली गई।

उन्होंने बताया कि नगर निगम कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों के सहयोग से कर्मचारियों के हित में इसी प्रकार के शिविर,हेल्थ चेकअप,स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी, आंखों की जांच आदि शिविर लगाए जाते रहेंगे। ताकि कर्मचारियों के साथ उनके परिवार को भी इसका लाभ मिल सकें।नगर निगम कर्मचारी संघ के अध्यक्ष रविंद्र कुमार ने कैंप में पहुंचकर सफाई कर्मचारियों, मालियों व अन्य कर्मचारियों को पॉलिसी के बारे में अवगत कराया गया। उन्होंने बताया कि शिविर के लिए नगर आयुक्त से निवेदन किया गया था। नगर आयुक्त के निर्देश पर शिविर का आयोजन किया गया।