इंडस्ट्रीज एसोसिएशन द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन

सीईओ डॉ अरुण वीर सिंह के नेतृत्व में यमुना प्राधिकरण आज देश में लिख रहा विकास की नई गाथा: नरेश गुप्ता
– मुख्य कार्यपालक अधिकारी को तुलसी का पौधा व शॉल भेंट कर किया सम्मान्नित

ग्रेटर नोएडा। इंडस्ट्रीज एसोसिएशन द्वारा इकोटेक-12 में शनिवार रात होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। होली मिलन कार्यक्रम में मुख्य कार्यपालक अधिकारी यमुना एक्सप्रेसवे प्राधिकरण डॉ अरुण वीर सिंह बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। इंडस्ट्रीज एसोसिएशन, ग्रेटर नोएडा एकोटेक अध्यक्ष नरेश गुप्ता एवं टॉय पार्क एसोसिएशन अध्यक्ष ने मुख्य कार्यपालक अधिकारी को तुलसी का पौधा व शॉल भेंट कर स्वागत किया। मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉ. अरुण वीर सिंह ने दीप प्रज्जवलित कर होली मिलन कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए उपस्थित सभी उद्योगपतियों एवं उनके परिवारों को होली पर्व की शुभकामनाएं दी। होली मिलन समारोह में मथुरा से आए कलाकारों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किया। मयूर नृत्य समेत एक से बढ़कर एक गीतों की कलाकारों ने प्रस्तुति कर मौजूद लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। राधा कृष्ण की मंडली ने सबको लठमार होली से आनंदित किया और फूलों की होली से सबका मन जीत लिया।

अध्यक्ष नरेश गुप्ता ने यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में औद्योगिकरण में हुए कार्यों की सराहना करते हुए कहा मुख्य कार्यपालक अधिकारी द्वारा जिस तरह से यमुना प्राधिकरण का विकास किया जा रहा हैं, वह सराहनीय हैं। उद्यमियों को व्यापार करने में कोई परेशानी न हो इसके लिए मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने उनकी राह आसान कर दी हैं। यमुना प्राधिकरण आज देश में विकास की नई गाथा लिख रहा हैं। जिस तरह से उद्योगों को स्थापित करने के लिए व्यवस्था करने के साथ-साथ उनकी मदद की जा रही हैं। उसके लिए मुख्य कार्यपालक अधिकारी बधाई के पात्र हैं। यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के उत्थान और प्राधिकरण की कायाकल्प करने में सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह का बहुत बड़ा योगदान हैं।

सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह ने कहा किसी भी क्षेत्र का विकास तभी संभव हैं, जब हमें व्यापार करने वाले उद्यमियों का सहयोग मिलें। बिना आप सबके सहयोग से यह कार्य संभव नही था। आज जिस तरह से आपने अपना विश्वास दिखाया हैं, उसे बरकरार रखने के लिए यमुना प्राधिकरण का हरेक अधिकारी अपने कर्तव्यों के प्रति गंभीर हैं। आप सभी को अपना कारोबार करने में किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े इसका विशेष ध्यान रखा जा रहा हैं। होली मिलन कार्यक्रम में जिस तरह से आप सभी ने अपना प्यार दिया, इसके लिए मैं सदैव आभारी रहूंगा।

होली मिलन की बधाई देते हुए उन्होंने कहा होली का त्योहार खुशियों का त्योहार हैं। रंग-गुलाल का यह त्योहार एकता का संदेश देता है। यह त्योहार हमें आपसी भेदभाव भुलाकर मिलजुल कर रहने का संदेश देता है। ताकि पर्व के दौरान किसी भी तरह का वाद विवाद ना हो। इस पर्व में लोग सभी तरह की गिले-शिकवे को भूल कर लोग एक दूसरे को रंग-गुलाल लगाते हैं। होली का पर्व अपनों के साथ खुशियां बांटकर मनाए। इस दौरान राम बदन डीसीपी ग्रेटर नोएडा भी उपस्थित रहे।