गाजियाबाद। मुख्यमंत्री ग्रीन रोड योजना के अंतर्गत शहर की 6 सड़कों का लगभग 349 करोड़ रुपए की लागत से सौंदर्यीकरण करने के बाद एक बड़े क्षेत्र का अद्भुत सौंदर्यीकरण होगा। बुधवार को महापौर सुनीता दयाल ने शहर की इन सड़कों का नगर निगम के चीफ इंजीनियर एनके चौधरी, अधिशासी अभियंता देशराज सिंह, सहायक अभियंता गणेशी लाल, अवर अभियंता विनोद कुमार आदि अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। महापौर ने बताया कि मुख्यमंत्री ग्रीन योजना में सड़कों के चौड़ीकरण, फुटपाथ,साइकिल ट्रैक,अंडर ग्राउंड वायर एवं सौंदर्यीकरण का कार्य नगर निगम द्वारा शहर के 6 मार्गों का सौंदर्यीकरण किया जाना है। इसकी डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार कर सौंदर्यीकरण की प्लानिंग की जा रही हैं।
इन 6 सड़कों में मुख्य रूप से मोहननगर बस अड्डा से मोहन नगर चौराहे होते हुए एयर फोर्स स्टेशन, हिंडन एलिवेटेड रोड से हिंडन मेट्रो स्टेशन, राजनगर एक्सटेंशन चौराहे से एलिवेटेड रोड तक, राजनगर एक्सटेंशन चौराहे से मेरठ रोड,एयरफोर्स स्टेशन से करहेड़ा स्थित शेष नागद्वार और शेष नाग द्वार से एलिवेटेड रोड तक सड़कों का सौंदर्यीकरण किया जाना हैं। सड़कों का चौड़ीकरण किया जाएगा। इससे ट्रैफिक जाम की समस्या का निस्तारण होगा। वहीं, ट्रैफिक आसानी से निकल सकें।
इन सभी सड़कों पर फुटपाथ ऊंचे और कंक्रीट के बनाए जाएंगे साथ ही सुंदर फूलदार पौधे भी लगाए जाएंगे। सुंदर रंगाई पुताई पेंटिंग की जाएगी। महापौर ने निरीक्षण करते हुए मौके पर डिजाइन भी देखा। उन्होंने निगम अधिकारियों को सभी जगह रंगीन फव्वारे लगाने और शिलापट के जानवरों के स्टेचू लगाने और वेस्ट प्लास्टिक की अद्भुत कृतियों से साज सज्जा करने, शेर की स्टेच्यू, सड़कों पर सभी के सुरक्षित रहने, रोड क्रॉसिंग के लिए रेड लाइट की व्यवस्था करने और भव्यता से सौंदर्यीकरण कराने के निर्देश दिए। ताकि शहर की अनोखी पहचान बनाई जा सकें। महापौर ने मोके पर ही साईट प्लान एवं प्रोजेक्ट देखा। इसमें मिती खामियों को इंजीनियर से वार्ता कर इन्हें भी पूरा कराया जाएगा।
———–
साइकिल ट्रैक:
रोड के साथ-साथ 6 इंच ऊंचा कर साइकिल ट्रैक बनाया जाएगा। इसमें कलरफुल ट्रैक होगा। जो दिखने में अति सुंदर लगेगा।
————-
अंडर ग्राउंड वायर:
इन सभी रोड के आसपास और ऊपर से जाने वाले लाइट के पोल और बिजली तार को हटाकर उन्हें अंडरग्राउंड किया जाएगा। इससे सुंदरता बढ़ेगी।
————-
सौंदर्यीकरण:
सड़कों के आसपास ग्रीन एरिया बनाया जाएगा। इसमें हर 20 मीटर पर सुंदर चित्रकला की प्रस्तुति होगी। शिलापट की अद्भुत मूर्ति स्थापित की जाएगी। घास लगाई जाएगी। वहीं, जगह-जगह पर पेंटिंग प्रदर्शनी भी होगी। इससे सौंदर्यीकरण में खूबसूरत होगा।


















