कड़कड़ मॉडल में निर्दलीय प्रत्याशी उगता सूरज सबसे आगे, अन्य वार्डों में भी निर्दलीय प्रत्याशी आगे देख कौन कितने वोट से बढ़ रहा आगे

गाजियाबाद। नगर निकाय चुनाव-2023 के लिए जिले की 9 निकायों के लिए 1836 दिग्गज प्रत्याशियों के कांउट डाउन शुरु होते प्रत्याशियों की बैचेन बढऩी लगगी है। नगर निगम महापौर पद के लिए 12 महिला प्रत्याशी, पार्षद पद के लिए 667 प्रत्याशी एवं नगर पालिका परिषद व नगर पंचायत चेयरमैन पद के लिए 95 प्रत्याशी व सभासदों को मिलाकर 1836 प्रत्याशी चुनावी मैदान में ताल ठोंकी है। मतदान कुल 43.68 प्रतिशत होने से प्रत्याशियों की चिंता बढ़ी हुई हैं। इस बार 43.68 प्रतिशत जिले में मतदान हुआ। नगर निगम का मतदान कुल 39.33 प्रतिशत ही हुआ।

वार्ड 42 से निर्दलीय प्रत्याशी उगता सूरज को 536 मत मिले है तो वहीं भाजपा प्रत्याशी को 209 मत मिले है।
शीतल पाल को 299 और बसपा प्रत्याशी को अभी तक 248 मत मिले है।

वार्ड 44 से सपा प्रत्याशी सबसे आगे चल रहे है। सपा प्रत्याशी को 700, बीजेपी प्रत्याशी को 350 मत मिले है।

वार्ड 48 से तीसरे राउंड में साजिदा को 827 मत मिले है।

वार्ड-47 से भाजपा से अमित त्यागी सबसे आगे चल रहे है।

वार्ड 46 से मुकेश जैन को 3 और बसपा प्रत्याशी लोकेश त्यागी को 330 मिले है।

वार्ड 42 से प्रमोद यादव सबसे आगे चल रहे है। प्रमोद यादव को 674, अर्चना को 400 और पूनम को 300 मत मिले है।