गाजियाबाद में ओवैसी की पार्टी का खुल सकता है खाता शहीद नगर में एक प्रत्याशी चल रहा है आगे, पढ़े लाइव अपडेट कौन कितने वोट से बढ रहा आगे

गाजियाबाद। नगर निकाय चुनाव-2023 के लिए जिले की 9 निकायों के लिए 1836 दिग्गज प्रत्याशियों के कांउट डाउन शुरु होते प्रत्याशियों के भाग्या का पिटारा खुलने वाला है। मतगणना शुरु होने के बाद से ही प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ गिनती पर नजर बनाए हुए है। मतगणना में कभी भाजपा आगे बढ़ रही है तो कभी उसे पछाड़ कर निर्दलीय उम्मीदवार आगे बढ़ रहे है। नगर निगम महापौर पद के लिए 12 महिला प्रत्याशी, पार्षद पद के लिए 667 प्रत्याशी एवं नगर पालिका परिषद व नगर पंचायत चेयरमैन पद के लिए 95 प्रत्याशी व सभासदों को मिलाकर 1836 प्रत्याशी चुनावी मैदान में ताल ठोंकी है।

मतदान कुल 43.68 प्रतिशत होने से प्रत्याशियों की चिंता बढ़ी हुई हैं। मतगणना केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे व वीडियोग्राफी के जरिए निगरानी रखी जा रही है। राज्य निर्वाचन आयोग ने मतगणना की सभी तैयारियां पूरी करने का दावा किया है। आयोग ने विजय जुलूस निकालने पर प्रतिबंध लगाया है। गाजियाबाद नगर निगम में ओबीसी पार्टी के प्रत्याशी सबसे आगे बढ़ रहे है। शहीदनगर वार्ड-34 से ओबीसी प्रत्याशी नाजिम 533, बीजेपी से आशा को 205 और खुरशिदा को 530 मिले है। भाजपा सबसे पीछे चल रही है।

रांउड चार में शालीमार गार्डन वार्ड 37 से भाजपा से रवि को 1063 और कांग्रेस को 324 मत मिले है।

वार्ड 35 से रितु चौधरी को 428, बीजेपी से योगेंद्र सिंह को 336, पिंटू को 332 मत मिले है।

बम्हैटा वार्ड 42 से प्रमोद यादव को 674, अर्चना को 400 और पूनम को 300 मत मिले है।

वार्ड- 41 से बीजेपी प्रत्याशी भूपेंद्र को 800, बसपा प्रत्याशी विश्वनाथ को 300 मिले है। जहां भाजपा प्रत्याशी सबसे आगे चल रहे है।

साहिबाबाद वार्ड 40 से बीजेपी प्रत्याशी हिमांशु चौधरी को 720, बसपा प्रत्याशी को 330 मत मिले है। यहां हिमांशु चौधरी सबसे आगे चले रहे है।