सुन्दर दीप में बीबीए एवं बीकॉम प्रथम वर्ष के छात्रों के लिए इंडक्शन प्रोग्राम अग्रसर का आयोजन

-अनुशासन दृढता कर्तव्य निष्ठा एवं अध्ययन के प्रति सम्पूर्ण ईमानदारी बहुत जरुरी: डॉ. शक्ति कुमार

गाजियाबाद। डासना स्थित सुन्दर दीप गु्रप ऑफ इंस्टिटयूशन में शुक्रवार को बीबीए एवं बीकॉम प्रथम वर्ष के छात्रों के लिए इंडक्शन प्रोग्राम अग्रसर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ एसडीजीआई ग्लोबल यूनिवर्सिटी के उप कुलपति प्रो (डॉ) शक्ति कुमार एवं रजिस्ट्रार पीयूष श्रीवास्तव (रि.-आई.जी. पुलिस विभाग) ने किया। उप कुलपति ने छात्रों को संबोधित करते हुए बताया कि अनुशासन दृढता कर्तव्य निष्ठा एवं अध्ययन के प्रति सम्पूर्ण ईमानदारी अत्यंत जरूरी होती है।

साथ ही साथ उन्होने प्रबंधन व वाणिज्य से संबंधित नवीनतम तरीकों के बारे मे विस्तृत जानकारी दी। राजिस्ट्रार पीयूष श्रीवास्तव ने अपने पुलिस विभाग के अनुभवों को सांझा करते हुए बताया की बीबीए एवं बीकॉम के छात्र कैसे अपने आप को एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विसेज के लिए परिपक्व कर सकते हैं।

संस्थान के अध्यक्ष महेन्द्र अग्रवाल, उपाध्यक्ष अखिल अग्रवाल ने सभी छात्र/छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। इस मौके पर चीफ एडमिन ऑफिसर सुभाष शर्मा, विभागाध्यक्ष डॉ दीपा कनवर (बीबीए) व डॉ उर्वशी चैधरी (बीकॉम) एवं समस्त फैकल्टी एवं स्टाफ आदि मौजूद रहे।