इनर व्हील क्लब नवीन ग्रेटर नॉएडा ने कराया फायरलेस कुकिंग शो

ग्रेटर नोएडा। इनर व्हील क्लब नवीन ग्रेटर नॉएडा ने ग्रंद्मा स्कूल के संयोजन से वल्र्ड हेल्थ डे के उपलक्ष्य में मंगलवार को फायर लेस कुकिंग शो का आयोजन किया गया। इसमें लगभग 15 प्रतिभागियों ने भाग लिया। जिसमें केवल बच्चों के माता-पिता दोनों ने भाग लिया। सभी ने पोष्टिक आहार बनाये, जिसमें तली हुई किसी भी चीज का इस्तेमाल नहीं किया गया। हमारे स्वस्थ मंद एवं शारीर के लिए अति आवश्यक है की हम अपना खान पान फैट फ्री रखें। मेंटल हेल्थ के लिए भी यह बहुत जरूरी है।

प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में मधु अग्रवाल, विस प्रेसिडेंट, रेखा गुप्ता रहीं। प्रथम विजेता पिंकी गौतम, द्वितीय पियूष गुप्ता एवं डॉ शोबना आनंद, त्रितय अदिति भारद्वाज रहे। सभी प्रतिभागियों बहुत ही उत्साह पूर्वक व्यंजन बनाए। अध्यक्ष अनीता सिंगला ने सभी का धन्यवाद किया। वहीं सभी को प्लास्टिक एवं पॉलिथीन के बहिष्कार के लिए प्रेरित किया। सभी प्रतिभागियों को क्लब सदस्यों द्वारा एक एक जुट बैग भी भेंट किया गया।