बाढ़ पीडितों की मदद: इनर व्हील क्लब नवीन ग्रेटर नॉएडा ने की नेक पहल

ग्रेटर नॉएडा। इनर व्हील क्लब ऑफ नवीन ग्रेटर नॉएडा ने प्राकृतिक आपदा में मानव सहायता के लिए सराहनीय कदम उठाया है। क्लब ने डिस्ट्रिक्ट 301 द्वारा राहत मिशन में हाथ मिलाया एवं बाढ़ पीड़ितों को राहत देने में मदद की। उसी दिशा में आगे काम करते हुए बुधवार को क्लब सदस्यों ने अन्नपूर्ण प्रोजेक्ट के अंतर्गत यमुना नदी बाढ़ पीड़ित से 40 परिवारों को राशन, बिस्कुट, पानी की बोतलें, मच्छरों से बचने के लिए ओडोमॉस एवं कॉइल वितरित किया। महिलाओं को सेनेटरी नैपकिन बांटे। प्रोजेक्ट की चेयरपर्सन उमा गोयल बताया कि अगर हम सब मिलकर ऐसे आपदा के समय एक दुसरे की मदद करें तो हर परेशानी से लड़ा जा सकता है।

जरूरत है समाज के सभी लोगों को एकजुट होकर बाढ़ पीड़ितों की मदद करने की। इस आपदा में एक दूसरे के सहयोग से ही निपटा जा सकता है। क्लब अध्यक्ष अनीता सिंगला ने बताया की क्लब आवश्यकता अनुसार पीड़ितों के लिए राहत कार्य करेगा। बाढ़ से कई परिवार प्रभावित हुए है। जिनके नुकसान की भरपाई नही की जा सकती। जिंदगी भर की कमाई आज खत्म होने की कगार पर है। जिसके लिए सभी को आगे बढ़कर सहयोग करना होगा। तभी इस आपदा से बाढ़ पीड़ितों को बचाया जा सकता है। इस दौरान क्लब सदस्य वाइस प्रेसिडेंट मधु अग्रवाल, एडिटर मोनिका दुआ, आईपीपी सुनीता गर्ग सब ने मिलकर बाढ़ पीड़ितों तक पहुंचकर उनकी मदद की।