सीसीएस यूनिवर्सिटी के 36वें दीक्षांत समारोह में आईटीएस कॉलेज (बीबीए) की छात्रा को मिला गोल्ड मेडल

गाजियाबाद। मोहन नगर स्थित आईटीएस यूजी कैंपस के बीबीए एवं बीसीए पाठ्यक्रम के छात्रों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा को साबित कर दिया है इस वर्ष के परीक्षा परिणाम में बीबीए पाठ्यक्रम (2021-24 बैच) की एन रेजॉइस ने बाकी सभी संस्थानों के छात्रों को पीछे छोड़ते हुए विश्वविद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। वहीं दूसरी ओर बीसीए पाठ्यक्रम (2021-24 ) की अदीबा अंजुम ने विश्वविद्यालय में तृतीय स्थान प्राप्त कर अपने माता- पिता और कॉलेज का नाम रोशन कर दिया है। मंगलवार को सीसीएस यूनिवर्सिटी, मेरठ के 36वें दीक्षांत समारोह में आईटीएस कॉलेज की बीबीए (2021-2024) पाठ्यक्रम की छात्रा, सुश्री एन. रिजॉइस को उत्तर प्रदेश की माननीय राज्यपाल महामहिम आनंदीबेन पटेल ने सभी 6 जिलों के सीसीएस विश्वविद्यालय, मेरठ में बीबीए पाठ्यक्रम में प्रथम स्थान हासिल करने पर स्वर्ण पदक से सम्मानित किया।

मुख्य अतिथि आनंदीबेन पटेल, डॉ. एन. कलासेल्वी और प्रोफेसर संगीता शुक्ला- सीसीएस विश्वविद्यालय की माननीय कुलपति ने सभी गोल्ड मेडल प्राप्त करने वाले छात्रों को बधाई दी और भविष्य के लिए अग्रिम सुभकामनाएं दीं। बीबीए एवं बीसीए के यूनिवर्सिटी टॉपर छात्रों ने अपनी इस सफलता का श्रेय कॉलेज की शिक्षा पद्धति एवं अध्यापकों को दिया है। गत वर्षों में भी संस्थान कई यूनिवर्सिटी टॉपर दे चुका है जिनमे बीबीए पाठ्यक्रम से मान्या शर्मा (प्रथम रैंक) एवं सौम्य आशीष (तृतीय रैंक) एवं बीसीए पाठ्यक्रम में गौरव शर्मा, चिराग सिंघल, चिराग खंडेलवाल क्रमश: द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ रैंक ला चुके हैं। इस अवसर पर आईटीएस ग्रुप ऑफ इंस्टीटूशन्स के चेयरमैन डॉ. आरपी चड्ढा ने छात्रों को बधाई दी और आगे इसी तरह मेहनत करते रहने के लिए प्रोत्साहित किया।

वाईस चेयरमैन अर्पित चड्ढा ने छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि यह अचीवमेंट आपकी कड़ी मेहनत, आपके माता पिता के आशीर्वाद और आपके अध्यापकों के प्रयास से संभव हो सका है आप इसी तरह बड़ों का आशीर्वाद लेते हुए आगे बढ़ते रहें। यूजी कैंपस के निदेशक डॉ सुनील कुमार पांडेय एवं उप प्रधानाचार्या प्रोफेसर नैंसी शर्मा ने टॉपर छात्रों को बधाई दी एवं भविष्य में भी इसी तरह निरंतर प्रयास करते रहने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर आईटीएस ग्रुप ऑफ एजुकेशन के चेयरमैन डॉ. आर.पी. चड्ढा, डायरेक्टर यूजी प्रो. (डॉ.) सुनील कुमार पांडेय, आई.टी.एस (यू.जी. कैंपस) की वाइस प्रिंसिपल प्रोफेसर नैंसी शर्मा तथा अध्यापकगण भी उपस्थित रहे।