प्रदेश सरकार ने अफसरशाही में बड़ा बदलाव किया है। सरकार ने 23 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। यमुना प्राधिकरण के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी कपिल सिंह को कानपुर देहात का डीएम बनाया गया है। गौतमबुद्ध नगर के डीएम मनीष वर्मा को प्रयागराज भेजा गया है। गोरखपुर के जिलाधिकारी कृष्णा करुणेश को नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण में अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी बनाया गया है। रविंद्र कुमार मंदर को गाजियाबाद और मेधा रूपम को गौतम बुद्ध नगर का नया डीएम बनाया गया है।अमनदीप डुली को जिलाधिकारी ललितपुर बनाया गया है।
उदय भूमि संवाददाता
लखनऊ। प्रदेश सरकार ने अफसरशाही में बड़ा बदलाव किया है। सरकार ने 23 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। यमुना प्राधिकरण के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी कपिल सिंह को कानपुर देहात का डीएम बनाया गया है। गौतमबुद्ध नगर के डीएम मनीष वर्मा को प्रयागराज भेजा गया है। गोरखपुर के जिलाधिकारी कृष्णा करुणेश को नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण में अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी बनाया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गृह जिले गोरखपुर में गाजियाबाद के डीएम रहे दीपक मीणा को जिलाधिकारी बनाया गया है। प्रयागराज के डीएम रहे रविंद्र कुमार मंदर को गाजियाबाद का नए जिलाधिकारी बनाया गया।
गौतमबुद्ध नगर के डीएम रहे मनीष कुमार वर्मा को प्रयागराज का जिलाधिकारी बनाया गया। प्रणय सिंह को कासगंज का जिलाधिकारी और आलोक सिंह को विशेष सचिव राज्य संपति विभाग एवं राज्य संपत्ति अधिकारी, उत्तर प्रदेश बनाया गया है। मेधा रूपम को गौतम बुद्ध नगर का नया डीएम बनाया गया है। बहराइच की डीएम मोनिका रानी को विशेष बेसिक शिक्षा विभाग का सचिव बनाया गया है। रविंद्र कुमार मंदर को गाजियाबाद का नया डीएम नियुक्त किया गया है।अक्षय त्रिपाठी को बहराइच का जिलाधिकारी, अमनदीप डुली को जिलाधिकारी ललितपुर, पवन कुमार गंगवार को जिलाधिकारी मिर्जापुर, प्रियंका निरंजन को जिलाधिकारी गोंडा, जय नाथ यादव को विशेष सचिव कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा उत्तर प्रदेश शासन, प्रणता ऐश्वर्या को मुख्य विकास अधिकारी सीतापुर और मिनिष्ती एस को गन्ना आयुक्त उत्तर प्रदेश बनाया गया है।
देखें अधिकारियों की ट्रांसफर लिस्ट


















