गौतमबुद्ध नगर। जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आबकारी विभाग की टीम ने एक ढाबा संचालक को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया ढाबा संचालक होटल में खाना खाने के लिए आने वाले ग्राहकों को शराब पीने की सुविधा देने के साथ-साथ अवैध रुप से शराब बेचता था। जिले में भले ही शराब की दुकानें नियमानुसार बंद हो जाती हो, मगर दुकान बंद होने के बाद भी कुछ ढाबा संचालक अपनी अवैध शराब की दुकान खोल कर बैठ जाते है। जिस कारण आबकारी विभाग का राजस्व का नुकसान तो होता ही है, साथ ही विभाग की बदनामी भी। जबकि आबकारी विभाग बीच-बीच में अभियान चलाकर ढाबा, होटल एवं रेस्टोरेंट संचालक को सख्त हिदायत भी दे चुका है। बिना लाइसेंस के शराब पिलाना और अवैध रुप से शराब बेचने के मामले में सीधे जेल होगी। आबकारी विभाग की हिदायत के बाद भी कुछ ढाबा मालिक अपनी कमाई को बढाने के लिए ग्राहकों को शराब पिलाने के साथ अवैध रुप से शराब बेच रहे है। एक बार फिर से ढाबा संचालक और होटल मालिको के खिलाफ आबकारी विभाग ने अभियान छेड़ दिया है। जिनके खिलाफ रात्रि अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी।
जिला आबकारी अधिकारी सुबोध कुमार श्रीवास्तव ने बताया जिले में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। शनिवार रात को आबकारी निरीक्षक नामवर सिंह एवं थाना कासना की संयुक्त टीम द्वारा विभिन्न स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान कासना मेन रोड स्थित खान चिकन फ्राई हलाल ढाबा/दुकान पर दबिश दी गई। दबिश के दौरान टीम को देख भगदड़ मच गई। ढाबे की तलाशी के दौरान 2 किंगफिशर कैन, 3 पौवा ट्विन टॉवर, 2 पौवा रसियन वोदका, चखना, डिस्पोजल ग्लास के खाली कैन, पौवे, खाली सीसिया को मौ$के पर नष्ट किया गया। साथ ही 20 पौवे टिवन टॉवर 361/1) उत्तर प्रदेश मार्का, 5 पौवा 8 पीएम फू्रटी यूपी मार्का बरमाद किया गया।
मौके से ढाबा संचालक शोएब पुत्र नूर मोहम्मद से जब शराब पिलाने का लाइसेंस मांगा गया तो दिखा नही सका। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया गया। पकड़ा गया ढाबा संचालक ढाबे पर शराब पिलाने के साथ ही अवैध रुप से शराब बेच रहा था। दिन में ही पास की दुकान से शराब मंगाकर एकत्रित कर लेता था और रात होने पर उसी शराब को महंगे दामों में बेचता था। टीम को सख्त निर्देश दिए गए है कि रात में अभियान चलाकर होटल व ढाबों की चेकिंग की जाए।
















