मिशन बंगाल के लिए दोबारा कोलकाता पहुंचे मानसिंह गोस्वामी

– भाजपा के कर्मठ और भरोसेमंद सिपाही हैं मान सिंह, पश्चिमी यूपी के 19 जिलों में से सिर्फ एक कार्यकता को भेजा गया है कोलकाता

उदय भूमि ब्यूरो
गाजियाबाद। पिछले दो दिनों से भाजपा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष मान सिंह गोस्वामी के पार्टी के प्रति समपर्ण और उनके परिवार के जज्बे को सलाम करने वाली कई पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा मानसिंह की तारीफ में कई संदेश लिखे जा रहे हैं। वाट्स-अप ग्रुप सहित कई अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर मान सिंह के लिए लिखे संदेश वायरल हो रहे हैं। दरअसल मान सिंह गोस्वामी की बेटी कोरोना संक्रमित हो गई। इसी बीच भाजपा संगठन से मानसिंह को दोबारा कोलकाता आने का संदेश मिला। मान सिंह ने बेटी को अस्पताल में भर्ती कराया और वह पार्टी के आदेश का पालन करने के लिए कोलकाता पहुंच गये। पार्टी कार्यकर्ताओं को जब इस बात की जानकारी हुई तब उन्होंने सोशल मीडिया पर मान सिंह की तारीफ वाले कई संदेश लिखे और कई पोस्ट वायरल हो गई।

सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट

मानसिंह गोस्वामी गाजियाबाद के महानगर अध्यक्ष रहे हैं और पिछले दो दशक से भी अधिक समय से भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में काम कर रहे हैं। टिकट या फिर पद नहीं मिलने पर जहां विरोध शुरू हो जाते हैं वहीं मान सिंह को लेकर यह कहा जाता है कि वह खुद के लिए कभी कुछ नहीं मांगते। पार्टी संगठन से उन्हें जब भी जो जिम्मेदारी मिली उसका अक्षरसह पालन किया। गुटबाजी से दूर रहने वाले मान सिंह को आम लोगों को भाजपा से जोड़ने से लेकर बूथ एवं चुनावी प्रबंधन के मामले में माहिर माना जाता है। भाजपा उत्तर प्रदेश के संगठन मंत्री सुनील बंसल के भरोसेमंद सिपाही के रूप में भी मान सिंह को गिना जाता है। पश्चिम बंगाल चुनाव के दौरान मान सिंह को मथुरापुर लोकसभा क्षेत्र के सात विधानसभाओं की जिम्मेदारी सौंपी गई और वह पिछले दो महीने से वह लगातार पश्चिम बंगाल में प्रवास कर रहे थे। इन सातों विधानसभाओं में मतदान पूरा होने के बाद वह अपने घर लौटे थे। एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही उनकी बेटी पल्लवी मिलने के लिए हॉस्टल से घर पहुंची तो वह बीमार हो गई। जांच में कोरोना संक्रमण का पता चला। पल्लवी का साहिबाबाद के यशोदा अस्पताल में इलाज चल रहा है। इसी बीच मानसिंह को भाजपा संगठन की ओर से कोलकता बुलाया गया। इस कठिन समय में बेटी और पत्नी ने मान सिंह का हौसला बढ़ाया और कहा कि उन्हें मिशन बंगाल के लिए उन्हें तत्काल कोलकाता जाना चाहिये। पश्चिम बंगाल में अभी दो चर

कोलकता के मानिकताला विधानसभा में बूथ प्रबंधन को लेकर बैठक करते हुए मान सिंह गोस्वामी

णों के लिए मतदान शेष है। यह दोनों चरण भाजपा के लिए महत्वपूर्ण है। ऐसे में मान सिंह की बूथ प्रबंधन कार्यशैली को देखते हुए उन्हें कोलकता में रहने को कहा गया है। वह कोलकता नार्थ जिला के विधानसभाओं में चुनावी प्रबंधन का काम देख रहे हैं।