नगर निगम कार्यकारिणी से कई पार्षद आउट उपाध्यक्ष राजीव शर्मा सहित आधा दर्जन पार्षदों का किस्मत ने नहीं दिया साथ लकी ड्रा साबित हुआ अनलकी

शुक्रवार को मेयर सुनीता दयाल की अध्यक्षता और नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक की उपस्थिति में हुई कार्यकारिणी की बैठक में निगम कार्यकारिणी से हटने वाले सदस्यों के नाम का चयन हुआ। बक्से में सभी 12 सदस्यों के नाम की पर्ची डाली गई। इसके बाद एक-एक सदस्य के नाम की पर्ची उठाई गई। लकी ड्रा में बक्से से उपाध्यक्ष राजीव शर्मा, आदिल मलिक, वीरेंद्र यादव, राजकुमार, गौरव सोलंकी और रेखा गोस्वामी के नाम की पर्ची निकली। इन सभी 6 पार्षदों के लिए लकी ड्रा अनलकी रहा।

उदय भूमि संवाददाता
गाजियाबाद। गाजियाबाद नगर निगम कार्यकारिणी का कार्यकाल 1 वर्ष पूर्ण होने के उपरांत नई कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। नगर निगम कार्यकारिणी में 12 सदस्य होते हैं। प्रत्येक वर्ष 6 सदस्यों का कार्यकाल पूर्ण माना जाता है और उनके स्थान पर नए सदस्यों का चयन होता है। कार्यकारिणी सदस्यों का अधिकतम कार्यकाल 2 वर्ष होता है। पिछले वर्ष गठित हुई कार्यकारी में सभी सदस्यों का सिर्फ एक वर्ष पूर्ण हुआ है। ऐसे में कार्यकारिणी से हटने वाले सदस्यों के नाम का चयन लकी ड्रा के जरिए हुआ। शुक्रवार को नगर निगम कार्यकारिणी कक्षा में हुई बैठक के दौरान उपाध्यक्ष राजीव शर्मा, पार्षद रेखा गोस्वामी सहित 6 पार्षदों का किस्मत ने साथ नहीं दिया। नगर निगम कार्यकारिणी में रिक्त हुए 6 पदों के लिए जल्द ही आम सहमति या फिर चुनाव के जरिए सदस्यों का चयन होगा।

गाजियाबाद नगर निगम कार्यकारिणी के 12 पार्षद सदस्यों में से 6 सदस्यों का बुधवार को कार्यकाल पूरा हो गया। शुक्रवार को मेयर सुनीता दयाल की अध्यक्षता और नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक की उपस्थिति में हुई कार्यकारिणी की बैठक में निगम कार्यकारिणी से हटने वाले सदस्यों के नाम का चयन हुआ। चयन प्रक्रिया लकी ड्रा के जरिए हुआ। सदस्यों के नाम की पर्ची बॉक्स में डलवा कर उन्हें निकाला गया। जिन 6 सदस्यों के नाम की पर्ची निकली उन सदस्यों का कार्यकाल आज से समाप्त माना जाएगा। इसके बाद नए 6 सदस्यों का चुनाव कराया जाएगा। नगर निगम कार्यकारिणी में कुल 12 सदस्य हैं। इनका कार्यकाल वैसे तो दो साल के लिए होता है। लेकिन इनमें से 6 सदस्यों को हर साल पर्ची से हटाने की पुरानी परंपरा चली आ रही है। दूसरे वर्ष से जिन सदस्यों का कार्यकाल पूरा हो जाता है वह हट जाते हैं और फिर कार्यकारिणी से बाहर होने वाले इन 6 सदस्यों की जगह 6 नए सदस्यों का चुनाव होता है।


नगर निगम कार्यकारिणी में वर्तमान में भाजपा के 9 पार्षद सदस्य, कांग्रेस-सपा का एक-एक और एक निर्दलीय सदस्य हैं। नगर निगम के कामकाज में और शहर के विकास से संबंधित प्रस्तावों को पास करने में कार्यकारिणी सदस्यों का महत्वपूर्ण रोल होता है। नगर निगम में कार्यकारिणी सदस्य का पद भी प्रभावशाली माना जाता है। इन्हीं कार्यकारिणी सदस्यों में से निगम उपाध्यक्ष का भी चयन किया जाता है। राजीव शर्मा वर्तमान में नगर निगम उपाध्यक्ष के पद पर थे।

मेयर सुनीता दया के निर्देश के बाद बक्से में सभी 12 सदस्यों के नाम की पर्ची डाली गई। इसके बाद एक-एक सदस्य के नाम की पर्ची उठाई गई। लकी ड्रा में बक्से से उपाध्यक्ष राजीव शर्मा, आदिल मलिक, वीरेंद्र यादव, राजकुमार, गौरव सोलंकी और रेखा गोस्वामी के नाम की पर्ची निकली। इन सभी 6 पार्षदों के लिए लकी ड्रा अनलकी रहा। कार्यकारिणी सदस्य हेट इन सभी 6 सदस्यों के स्थान पर नए सदस्यों का जल्द ही चयन हो जाएगा। बैठक के दौरान कार्यकारिणी सदस्य प्रवीण चौधरी,  अजय शर्मा, शीतल चौधरी, धीरेंद्र यादव धीरेंद्र, अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार यादव, चीफ इंजीनियर एनके चौधरी, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी डॉ.संजीव सिन्हा, लेखाधिकारी डॉ.गीता कुमारी, उद्यान प्रभारी डॉ. अनुज कुमार सिंह, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.मिथिलेश सिंह, महाप्रबंधक जलकल केपी आनंद, मुख्य नगर लेखा परीक्षक विवेक सिंह, सहायक नगर आयुक्त पल्लवी सिंह, एग्ज्यूकेटिव इंजीनियर देशराज सिंह, एएओ जेपी सिंह, जोनल प्रभारी सुनील राय, लेखा परीक्षक रोहताश शुक्ला, विमलकांत सिंह आदि मजूद रहे।