नई सोच-नई कहानी रेडियो जर्नी में स्मृति ईरानी संग महापौर ने की शिरकत

गाजियाबाद। दिल्ली स्थित आकाशवाणी भवन में आयोजित कार्यक्रम नई सोच-नई कहानी रेडियो जर्नी में स्मृति ईरानी संग महापौर सुनीता दयाल ने भी शिरकत की। महापौर ने कार्यक्रम के दौरान विकसित भारत संकल्प यात्रा के लाभ बताए। वहीं, देश की पहली नमो भारत रैपिडएक्स रेल के बारे में गाजियाबाद में यह है विकसित भारत की कल्पना की। समाचार सेवा भारती आकाशवाणी रेडियो पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का नई सोच नई कहानी रेडियो जर्नी विद स्मृति ईरानी का कार्यक्रम प्रत्येक सप्ताह किया जाता है।

इसके अंतर्गत शुक्रवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा का कार्यक्रम किया गया।महापौर सुनीता दयाल से केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने विकसित भारत संकल्प यात्रा के बारे में पूछा। महापौर ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकसित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से सरकार को हर गांव-हर घर तक पहुंचाने का कार्य किया है। इससे हर वर्ग का व्यक्ति लाभ ले रहा है। 17 विभागों द्वारा इस कार्यक्रम में कार्य किया जा रहा है। 17 योजनाओं के लिए लाभार्थियों को लाभान्वित किया जा रहा है।

गाजियाबाद में 66 स्थानों पर विकसित भारत संकल्प यात्रा के 24 जनवरी तक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 28 कार्यक्रम हो चुके है। लगभग 22 हजार लोग इस कार्यक्रम में  अपनी भागीदारी कर चुके हैं। इससे लगभग 8 हजार लाभार्थी लाभान्वित हो चुके है। 20 हज़ार लोग संकल्प ले चुके है और 1156 लोग मेरी कहानी मेरी जुबानी बता चुके हैं। स्मृति ईरानी ने पूछा कि विकसित भारत देश को कैसे कहेंगे। महापौर ने बताया कि देश की प्रथम नमो भारत रैपिडएक्स रेल सर्वप्रथम गाजियाबाद शहर को मिली। यहीं विकसित भारत है। हमने कभी सोचा भी नही था भारत की प्रथम रैपिड रेल मेरे शहर की बेटी चलाएगी।

हमे प्रधानमंत्री एवं देशवासियों पर गर्व है और हम सब मिलकर वर्ष-2047 तक भारत को संपूर्ण विकसित बना देंगे। यह यात्रा महिला-पुरुषों के साथ-साथ युवाओं, बच्चों में भी उत्साह है। महिलाओं की गोद भराई से लेकर बच्चों के खिलौने देने का कार्य किया जा रहा है। गाजियाबाद में लगभग 36 हजार लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास मिले है। प्रधानमंत्री ने बेटियों, स्वच्छता, शौचालय के विषय की गंभीरता को समझा। अगर किसी से पूछते है तो व्यक्ति गर्व से कहता है कि मेरे दो बेटियां है,यही विकसित भारत है।