कॉलर बोला, ज्यादा उड़ो मत, खत्म कर देंगे
पटना। बिहार में विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) गुलाम रसूल बलियावी को पाकिस्तान से फोन पर धमकी मिली है। कॉलर ने खुद को छोटा शकील का भाई बताकर उन्हें धमकाया है। कॉलर ने धमकाया कि ज्यादा उड़ रहे हो, खत्म कर देंगे। निरंतर धमकी मिलने के बाद एमलसी ने इस संबंध में पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने संबंधित नंबर के आधार पर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक जनता दल (यू) के एमएलसी गुलाम रसूल बलियावी को यह धमकी दी गई है। रविवार को उन्हें पाकिस्तान के नंबर से फोन आया। कॉलर ने खुद को छोटा शकील का भाई बताया। कॉलर ने कहा कि ज्यादा उड़ रहे हो, खत्म कर देंगे। ऐसे में एमएलसी ने संबंधित नंबर के आधार पर पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई है। पटना की कोतवाली पुलिस ने जांच आरंभ कर दी है। एमएलसी गुलाम रसूल बलियावी को इसके पहले 17 नवंबर को 13 अलग-अलग नंबर से धमकी भरे फोन कॉल आए थे, मगर रविवार को उन्हें जिस नंबर से फोन आया, उस व्यक्ति ने खुद को डॉन छोटा शकील का भाई बताकर धमकी दी। आरोपी ने धमकी भरे लहजे में कहा कि तुम्हें अंजाम भुगतना पड़ेगा। कोतवाली पुलिस के पास उन सभी नंबर की डिटेल मौजूद है, जिनसे बलियावी को धमकी दी गई। हालांकि खुद गुलाम रसूल बलियावी ने इस प्रकरण पर कुछ भी कहने से इंकार कर दिया है। उन्हें रविवार की दोपहर लगभग एक बजे फोन आया। फोन रिसीव करने के बाद कॉलर ने उनसे पूछा कि तुम बलियावी बोल रहे हो। इस पर जेडीयू एमएलसी ने जब हां कहा तो दूसरी तरफ से यह पूछा गया कि क्या तुम छोटा शकील को जानते हो, मैं उनका भाई पाकिस्तान से बोल रहा हूं। इसके बाद उन्हें धमकी दी गई। इसके बाद बलियावी ने फोन काट दिया। उधर, पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
















