बीसीए द्वितीय वर्ष पाठ्यक्रम के छात्र-छात्राओं के लिए मोरक्को-ए-टैलेंट हंट का आयोजन

गाजियाबाद। मोहन नगर स्थित आईटीएस संस्थान के यूजी कैंपस में बीसीए द्वितीय वर्ष पाठ्यक्रम के विद्यार्थियों के लिए बुधवार को मोरक्को-ए-टैलेंट हंट 2024 का आयोजन किया गया। तीन दिवसीय कार्यक्रम में छात्र छात्राओं के लिए विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं जैसे सिंगिंग, डांस, एक्टिंग, फैशन शो आदि को रखा गया है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों की बहुआयामी प्रतिभा को प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करना तथा छात्रों में एक नई ऊर्जा का संचार करना है।

प्रतियोगिता मे बीसीए सत्र 2023-26 से आयुष को मिस्टर फ्रेशर एवं नैंसी माहेश्वरी को मिस फ्रेशर के खिताब से नवाजा गया। इसी श्रंखला में व्योम वर्मा और विदुषी राठी फ्रेश फेस ऑफबीसीए सत्र 2023-26 रहे। अंश शर्मा मिस्टर टैलेंटेड एवं तृप्ति साहु मिस टैलेंटेड रहे और बॉयज केटेगरी में देवांश अजमेरा को बेस्ट ऑउटफिट ऑफ द डे एवं ईशा पँवार को गर्ल्स केटेगरी मे बेस्ट ऑउटफिट ऑफ द डे चुना गया।

आईटीएस प्रत्येक वर्ष अपने छात्र-छात्राओं को अपनी संस्कृति तथा पद्धति से अवगत कराने के लिए इस स्वागत समारोह का आयोजन करता है। इस अवसर पर बीसीए द्वितीय वर्ष के लगभग 500 छात्रों ने भाग लिया। कार्यक्रम के समापन पर चेयरमैन डॉ. आर.पी. चड्ढा, डायरेक्टर डॉ. सुनील कुमार पांडेय, वाईस प्रिंसिपल प्रोफेसर नैंसी शर्मा, कैंपस के सभी अध्यापकगण, प्रतिभागी एवं छात्र मौजूद रहे।