श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर म्युनिसिपल कमिश्नर ने की गोवंशों की पूजा कर खिलाया गुड

-नंदी पार्क की व्यवस्थाओं का लिया जाएजा

गाजियाबाद। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर जहां नगर निगम ने सभी मंदिरों के बाहर व्यवस्थाओं को संभाला है। वहीं म्युनिसिपल कमिश्नर विक्रमादित्य सिंह मलिक ने गुरुवार को गौशाला नंदी पार्क में जाकर गोवंश की पूजा कर गुड़ खिलाया और सभी व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। गोवंश की रक्षा करने उनके उनके रहने वाले स्थान पर अच्छी व्यवस्था करने के लिए भी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।

नगर निगम द्वारा नंदी पार्क की व्यवस्था को बेहतर तरीके से देखा जा रहा है। जिसमें गोवंशों के रहने के लिए उचित वातानुकूलित स्थान, उनके खाने-पीने की व्यवस्था, समय से उनके स्नान की व्यवस्था व अन्य आवश्यक व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। म्युनिसिपल कमिश्नर विक्रमादित्य सिंह मलिक ने नंदिनी पार्क एवं नंदी पार्क दोनों का जायजा लिया। बेहतर व्यवस्था को देखते हुए प्रसन्नता जाहिर की। नगर निगम के अन्य विभागों द्वारा भी अपने अपने दायित्व निभाते हुए शहर के कई प्रमुख राधा कृष्ण मंदिरों के साथ-साथ सभी मंदिरों पर भी सफाई व्यवस्था की गई। लाइट की व्यवस्था की गई, पता पानी के टैंकरों की व्यवस्था भी की गई।

मेयर और म्युनिसिपल कमिश्नर द्वारा सभी श्रद्धालुओं और शहर वासियों को कृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं प्रेषित की और निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों को त्यौहार के बाद मंदिरों के बाहर सफाई व्यवस्था बनाए रखने के लिए निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार यादव, उप मुख्य पशु चिकित्सा एवं कल्याण अधिकारी डॉक्टर अनुज कुमार सिंह, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर मिथिलेश व अन्य संबंधित टीम ने भी गोवंशों को गुड खिलाया। म्युनिसिपल कमिश्नर द्वारा संबंधित अधिकारी को समय-समय पर नंदी पार्क का स्थलीय निरीक्षण करने के निर्देश भी दिए गए।