-नगर आयुक्त ने लिया जायजा, कैमरा इंटीग्रेशन, वीटीएमएस, गाजियाबाद 311 ऐप की जांची रिपोर्ट
-मार्च माह से अब तक 11590 समस्याओं में 8756 का हुआ निस्तारण
-नगर निगम की स्मार्ट वर्किंग से शहर बनेगा स्मार्ट: विक्रमादित्य सिंह मलिक
-नगर निगम की स्मार्ट वर्किंग से शहर बनेगा स्मार्ट: विक्रमादित्य सिंह मलिक
गाजियाबाद। इंटीग्रेटेड कंट्रोल कमांड सेंटर शहर के लोगों के लिए इन दिनों संजीवनी का काम कर रहा है। सेंटर पर स्थापित नंबरों पर प्रतिदिन सैकड़ों कॉल्स आ रही है। जिसे प्राथमिकता के तौर पर संबंधित कर्मचारियों द्वारा निस्तारण कराया जा रहा है। शनिवार को नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने चीफ इंजीनियर एनके चौधरी के साथ इंटीग्रेटेड कंट्रोल एंड कमांड सेंटर (आईसीसीसी) का जायजा लिया। मौके पर आईटी टीम, व्हीकल ट्रैकिंग मॉनिटरिंग सिस्टम की टीम, गाजियाबाद 311 ऐप की टीम, और कैमरा इंटीग्रेशन की टीम के साथ नगर आयुक्त ने वार्ता की। नगर निगम शहर हित में लगातार विभागीय कार्यवाही को स्मार्ट बन रहा है। नगर आयुक्त ने टीम को मोटिवेट करते हुए स्मार्ट वर्किंग से स्मार्ट शहर की तरफ कार्यवाही करने की निर्देश दिए।
गाजियाबाद 311 ऐप के बारे में नगर आयुक्त द्वारा विस्तार से जानकारी ली। जिसमें रिपोर्ट के अनुसार लगभग 70 प्रतिशत से अधिक तीन माह में प्राप्त समस्याओं का समाधान किया जा चुका है। जिस पर कार्यवाही भी लगातार जारी है। मार्च माह से अब तक 11590 समस्याएं प्राप्त हुई, जिसमें 8756 समस्याओं पर कार्यवाही हो चुकी है। नगर आयुक्त ने गाजियाबाद 311 ऐप को लेकर टीम को कार्य की छमता बढ़ाने के निर्देश दिए। प्रतिदिन प्राप्त समस्याओं का समाधान तय दिवस में हो रहा है। अब शहर के लोगों को अपनी समस्याओं के निस्तारण के लिए नगर निगम के चक्कर नहीं काटने पड़ते है। कोई भी समस्या हो बस नगर निगम के गाजियाबाद 311 ऐप पर अपनी शिकायत दर्ज देते है। जिसका तय समय में निस्तारण भी हो जाता है।
समस्याओं के निस्तारण के लिए नगर आयुक्त अधिकारी इसकी खुद मॉनिटरिंग भी कर रहे है। व्हीकल ट्रैकिंग मॉनिटरिंग सिस्टम पर चल रहे कार्य को लेकर नगर आयुक्त द्वारा टीम से वार्ता की गई और किस प्रकार जोन वार कार्य चल रहा है, इसकी जानकारी ली गई। डोर टू डोर चल रहे वाहनों में जीपीएस सही से काम कर रहा है कि संबंधित टीम को इस पर नजर बनाए रखने के निर्देश दिए। नगर आयुक्त द्वारा कैमरा इंटीग्रेशन के विषय पर भी उपस्थित टीम से जानकारी ली गई। जिसमें बताया गया कि 700 कैमरा इंटीग्रेटेड हो चुके हैं। संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। शहर में सुरक्षा की दृष्टि से कैमरा इंटीग्रेशन का कार्य सफलता से हो जिसके लिए जन सहभागिता भी सुनिश्चित की जा रही है।
नगर निगम की टीम उच्च तकनीकी के माध्यम से शहर वासियों की समस्याओं के समाधान पर प्राथमिकता पर कार्य कर रही है। निगम की योजनाएं धरातल पर सफल होती दिखाई दे रही है। गाजियाबाद 311 ऐप हो या कैमरी इंटीग्रेशन का कार्य या फिर व्हीकल ट्रैकिंग मॉनिटरिंग सिस्टम सभी कार्य शहर हित में योजना के क्रम में चल रहे है। जिसकी मॉनिटरिंग निगम अधिकारियों के साथ-साथ नगर आयुक्त खुद भी कर रहे है। नगर आयुक्त ने एसबीएम टीम को भी शहर को पुन: नंबर वन बनाए रखने के लिए औ वाटर प्लस प्लस सिटी बनाने के लिए मोटिवेट किया।

















