-क्षेत्रीय पार्षद कुसुम गोयल व पूर्व पार्षद डॉ. मनोज गोयल ने विभिन्न स्थलों पर किया ध्वजारोहण, विकास कार्यों की दी जानकारी
उदय भूमि संवाददाता
गाजियाबाद। 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर कौशांबी और वैशाली क्षेत्र में राष्ट्रभक्ति का उल्लासपूर्ण वातावरण देखने को मिला। क्षेत्रीय पार्षद कुसुम गोयल एवं पूर्व पार्षद डॉ. मनोज गोयल द्वारा वार्ड के विभिन्न स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। इन आयोजनों में स्थानीय वेलफेयर संगठनों, सामाजिक संस्थाओं, स्कूल प्रबंधन और नागरिकों की व्यापक सहभागिता रही। गणतंत्र दिवस के अवसर पर कौशांबी सेंट्रल पार्क में पप्पू चौपाल और ताली ग्रुप द्वारा, कौशांबी प्लॉट एरिया के ए एवं बी ब्लॉक पार्क में वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा, कौशांबी अंतरिक्ष टावर, जयपुरिया वेलफेयर संगठन, कौशांबी स्थित सेंट टेरेसा स्कूल, वैशाली सेक्टर-1 साउथ साइड वेलफेयर एसोसिएशन, सेक्टर-1 हट वाले पार्क के प्लॉट एरिया, वैशाली बुध विहार पार्टी कार्यकर्ताओं तथा वैशाली सेक्टर-1 कामना में गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन किया गया।
सभी स्थानों पर ध्वजारोहण के साथ राष्ट्रगान एवं देशभक्ति से ओतप्रोत वातावरण बना रहा। इस अवसर पर पार्षद कुसुम गोयल द्वारा उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए देश में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हो रहे विकास कार्यों तथा उत्तर प्रदेश में माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में चल रही योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही क्षेत्र में कराए जा रहे विकास कार्यों पर भी प्रकाश डाला गया। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य अंतिम व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचाना है और इसके लिए जनसहभागिता अत्यंत आवश्यक है। कार्यक्रमों में प्रमुख रूप से प्लॉट एरिया के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश, संरक्षक देवेंद्र भार्गव, मंत्री उर्मिला अरोड़ा, अनीता खंडेलवाल, पार्क प्रेमी एस.के. गोयल, पप्पू चौपाल से राकेश जकेतिया, पवन गुप्ता, गौरव वर्मा, मनीष जैन, समाजसेवी सुनील गांधी, राजन मल्होत्रा, अंतरिक्ष टावर से सुधा चौधरी व मोहन सिंह बिष्ट, जयपुरिया एन्क्लेव के अध्यक्ष के.एल. सचदेवा, महामंत्री शोभा रानी बरनवाल, उपाध्यक्ष रेनू मल्होत्रा, समाजसेवी एस.आर. सिंह व ममता कालरा उपस्थित रहे।
इसके अतिरिक्त सेंट टेरेसा स्कूल की प्रिंसिपल सिस्टर स्मिता, प्रीति भटनागर, समाजसेवी सुभाष शर्मा, वैशाली साउथ वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष जी.सी. कपूर, घनश्याम गुप्ता, प्लॉट एरिया से नरेंद्र शर्मा व पवन गुप्ता, वरिष्ठ भाजपा नेता अवधेश कटिहार, बुध विहार से विनोद कुमार, आनंदपाल, रंजीत, रमेश भारती, वैशाली सेक्टर-1 कामना से संघ के पदाधिकारी डॉ. एस.एन. शर्मा, भाजपा नेत्री विमला भट्ट, शिक्षाविद किरण राणा, पवित्रा एवं दुष्यंत गौतम सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

















