गाजियाबाद। एक पेड़ मां के नाम अभियान पर्यावरण की सुरक्षा और समृद्धि के लिए समर्पित है। एक पेड़ मां के नाम अभियान ऑक्सीजन की मात्रा बढ़ाने, धरती का तापमान कम करने, भूजल स्तर को ऊपर लाने और प्रदूषण नियंत्रण में महत्वपूर्ण योगदान करने में समर्थ होगा। यह बातें शुक्रवार को कौशांबी स्थित सेंट टेरेसा स्कूल में वार्ड-72 की पार्षद कुसुम गोयल ने एक पेड़ मां के नाम अभियान में पौधा रोपित करते हुए कहीं। उन्होंने कहा पेड़ों की संख्या कम होने पर वातावरण में प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।
मानव जीवन के लिए जल एवं वायु दोनों आवश्यक है। पौधरोपण आज की आवश्यकता है। एक पेड़ मां के नाम अभियान इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने आगे कहा कि इस अभियान को जनता ने पूरे उत्साह के साथ अपनाया है और यह अभियान लगातार एक नई हरित क्रांति का रूप ले रहा है। पार्षद द्वारा फल एवं छायादार दर्जनों पौधे लगाए गए। इस दौरान सेंट टेरेसा स्कूल के डायरेक्टर राजा रमन खन्ना, विभा खन्ना प्रधानाचार्य सूची स्मिता पूर्व पार्षद भाजपा नेता डॉ मनोज गोयल, समाजसेवी अनुराग भटनागर, श्यामवीर भदोरिया, वीर सिंह चौहान उपस्थित रहे।

















