एक पेड़ मां के नाम: 27 जुलाई को ग्रीनाथॉन में दौड़ेगा गाजियाबाद, जीडीए की मैराथन से गूंजेगा ‘रन फॉर ग्रीन’ का संदेश

-पर्यावरण संरक्षण की अलख जगाने को सिटी फॉरेस्ट से होगी ऐतिहासिक शुरुआत, हर वर्ग और उम्र के प्रतिभागी होंगे शामिल

उदय भूमि संवाददाता
गाजियाबाद। वृक्षारोपण को अहमियत देने और पर्यावरण के प्रति लोगों में जागरूकता लाने के लिए आगामी 27 जुलाई रविवार को एक पेड़-मां के नाम पौधारोपण के साथ 21 किलोमीटर की हॉफ मैराथन में गाजियाबादवासी दौडेंगे। गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) द्वारा 27 जुलाई रविवार को सुबह पांच बजे से सिटी फॉरेस्ट राजनगर एक्सटेंशन से रन फॉर गाजियाबाद ग्रीनाथॉन मैराथन का आयोजन किया जाएगा। शुक्रवार को जीडीए सभागार में प्रेस कॉन्फ्रें्रस के दौरान जीडीए उपाध्यक्ष अतुल वत्स ने बताया कि 27 जुलाई को विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर हॉफ मैराथन 21 किलोमीटर ग्रीनाथॉन का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण को अहमियत देने के लिए यह एक प्रयास है। इस बार हॉफ मैराथन का आयोजन किया जा रहा है। इसके सफल होने के बाद अगले वर्ष फुल मैराथन का आयोजन कराया जाएगा। जीडीए उपाध्यक्ष अतुल वत्स ने जीडीए सचिव राजेश कुमार सिंह, अपर सचिव प्रदीप कुमार सिंह की मौजूदगी में कहा कि जीडीए की ओर से यह पहला कार्यक्रम हॉफ मैराथन का कराया जा रहा है।

सिटी फॉरेस्ट पार्क से शुरू होकर एलिवेटेड रोड पर 21 किलोमीटर की हॉफ मैराथन का आयोजन किया जाएगा। इसे ऐतिहासिक बनाने के बनाने के लिए सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। उन्होंने कहा कि गाजियाबाद को ग्रीन करने के लिए यह हॉफ मैराथन कराई जा रही हैं। इसके साथ ही पर्यावरण के प्रति लोगों में जागरूकता लाने के लिए रविवार सुबह 5:30 बजे से मैराथन आयोजित की जाएगी। मैराथन में हिस्सा लेने के लिए प्रतिभागियों से लगातार संपर्क किया जा रहा है। इसके लिए ऑनलाइन भी आवेदन किए जा रहे हैं। जीडीए उपाध्यक्ष ने बताया कि सिटी फॉरेस्ट में सुबह 5 बजे से जुम्बा और भांगड़ा का कार्यक्रम रखा गया है। सुबह 5:30 बजे से 21.1 किलोमीटर की हाफ  मैराथन दौड़ की शुरूआत होगी। इसके अलावा 10 किलोमीटर की दौड़ प्रतिस्पर्धा प्रात: 5:45 बजे से होगी। जबकि 5 किलोमीटर की दौड़ का आयोजन प्रात: 6:15 बजे से किया जाएगा।

इसके अलावा 3 किलोमीटर फन दौड़ प्रात: 6:30 बजे से होगी। सुबह 8:30 से 9:00 बजे के बीच एक दौड़, एक पेड़ मां के नाम से हिंडन नदी किनारे वृक्षारोपण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने के लिए पहले ही निर्देश दे चुके हैं। इसलिए हिंडन नदी किनारे वृक्षारोपण किया जाएगा। जीडीए उपाध्यक्ष ने बताया कि 28 जुलाई को विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस है। इसको ध्यान मे रखते हुए ग्रीनाथॉन की थीम रन फॉर ग्रीन गाजियाबाद को हरे रंग की टी-शर्ट के कलर और लोगो पहले ही तैयार कराए गए है। इसमें प्रतिभागियों को टी-शर्ट वितरण किया जाएगा। मैराथन में हिस्सा लेने के लिए आनलाइन आवेदन की व्यवस्था की गई हैं। जिसमें बड़ी संख्या में आवेदन प्राप्त हो रहे है। इस मैराथन में प्रत्येक उम्र के लोग जुड़ सकें। इसके लिए इसे चार अलग श्रेणियों में रखा गया है। मैराथन की शुरुआत सिटी फॉरेस्ट से की जाएगी।

10 किलोमीटर लंबी हिंडन एलिवेटेड रोड पर हॉफ मैराथन की जाएगी। यह तीन थानों क्षेत्र से होकर गुजरेगी। रविवार को ही हिंडन नदी के किनारे पौधे भी लगाए जाएंगे। मैराथन में हिस्सा लेने वालों को टी-शर्ट,मेडल तथा सार्टिफिकेट भी दिए जाएंगे। वहीं,मैराथन में विजेताओं को नगद धनराशि से भी सम्मानित किया जाएगा। 21.1 किलोमीटर मैराथन में विजेता महिला एवं पुरुषों को 21 हजार रुपए से सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ साथ प्रथम रनर को 11 हजार एवं द्वितीय रनर को 5100 रुपए एवं 10 किलोमीटर मैराथन में विजेता महिला एवं पुरुषों को 11 हजार एवं प्रथम रनर को 5100 और द्वितीय रनर को 3100 एवं 5 किलोमीटर की मैराथन में विजेता महिला एवं पुरुषों को 5100 तथा प्रथम रनर को 3100 और द्वितीय रनर को 2100 रुपए की धनराशि से सम्मानित किया जाएगा।