कौशांबी से निवर्तमान पार्षद मनोज गोयल की पत्नी ने भाजपा को हराकर भारी मतों से बनी विजयी

गाजियाबाद। नगर निकाय चुनाव-2023 में शहर की सरकार बनाने में किसके सिर ताज सजा, इसका फैसला जल्द होने वाला है। गाजियाबाद नगर निगम में 100 वार्डों, 4 नगर पालिका और 3 नगर पंचायतों के लिए आज सुबह आठ बजे से मतगणना जारी है। गड़बड़ी को रोकने के लिए प्रशासन द्वारा मतगणना स्थल पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायत के लिए दूसरे चरण में 11 मई को मतदान हुआ है। नगर निगम महापौर पद के लिए 12 महिला प्रत्याशी, पार्षद पद के लिए 667 प्रत्याशी एवं नगर पालिका परिषद व नगर पंचायत चेयरमैन पद के लिए 95 प्रत्याशी व सभासदों को मिलाकर 1836 प्रत्याशी चुनावी मैदान में ताल ठोंकी है।

वहीं कौशाम्बी वार्ड-72 से निर्दलीय पार्षद कुसुम गोयल पत्नी निवर्तमान पार्षद मनोज गोयल ने भाजपा प्रत्याशी को भारी मतों से हराते हुए विजयी बनी है। आखिरकार उनके स्वाभिमान और क्षेत्र की जनता की जीत हुई। इस जीत का श्रेय कुसुम गोयल ने क्षेत्र की जनता को दिया है। भाजपा से टिकट न मिलने पर क्षेत्र के लोग परेशान थे। जिसके बाद क्षेत्र की जनता ने मनोज गोयल की पत्नी कुसुम गोयल को निर्दलीय चुनाव लडऩे के लिए खड़ा किया और आज उन्होंने विजय होकर साबित कर दिया कि पार्टी से ज्यादा इंसान का काम और पहचान बोलता है। जिस तरह से मनोज गोयल ने क्षेत्र के लिए कार्य किया। उसी का परिणाम है कि भारी मतों से फिर विजयी होकर भाजपा प्रत्याशी को धूल चटा दी।