ब्रज विहार में विनय चौधरी जीत की ओर, गुलाब गुप्ता काफी पीछे

गाजियाबाद। नगर निकाय चुनाव-2023 के लिए जिले की 9 निकायों के लिए 1836 दिग्गज प्रत्याशियों की मतगणना सुबह 8 बजे से जारी है। शहर की सरकार बनाने में किसके सिर ताज सजा, इसका फैसला जल्द होने वाला है। गाजियाबाद नगर निगम में 100 वार्डों, 4 नगर पालिका और 3 नगर पंचायतों के लिए आज सुबह आठ बजे से मतगणना जारी है। गड़बड़ी को रोकने के लिए प्रशासन द्वारा मतगणना स्थल पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। गाजियाबाद में नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायत के लिए दूसरे चरण में 11 मई को मतदान हुआ है।

नगर निगम महापौर पद के लिए 12 महिला प्रत्याशी, पार्षद पद के लिए 667 प्रत्याशी एवं नगर पालिका परिषद व नगर पंचायत चेयरमैन पद के लिए 95 प्रत्याशी व सभासदों को मिलाकर 1836 प्रत्याशी चुनावी मैदान में ताल ठोंकी है। ब्रृज विहार वार्ड-68 से भाजपा प्रत्याशी विनय चौधरी विजयी की ओर लगातार आगे बढ़ रहे है। भाजपा प्रत्याशी विनय चौधरी को 3294 वोट मिले है और निर्दलीय प्रत्याशी गुलाब चन्द गुप्ता को 1348 व आदित्य को 656 वोट मिले है।