अराजक किसान आंदोलन के खिलाफ लोगों का गुस्सा बढ़ता ही जा रहा है। वाल्मीकि समाज ने किसान नेता Rakesh Tikait के खिलाफ एससी-एसटी में मुकदमा दर्ज कर बार्डर पर जमे टिकैट के समर्थकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
गाजियाबाद। नवयुग मार्केट स्थित वाल्मीकि पार्क में वाल्मीकि समाज का धरना दूसरे दिन भी जारी रहा। किसानों के नाम पर अराजकता फैलाने वालों के खिलाफ वाल्मीकि समाज में इतना जबरदस्त गुस्सा है कि उन्होंने किसान नेता Rakesh Tikait का पुतला बनाकर उसे गधे पर बिठाया और फिर बाद में पुतले को आग के हवाले कर दिया।
धरने की अगुवाई बीजेपी के पार्षद प्रदीप चौहान ने की। प्रदीप चौहान ने गाजीपुर बॉर्डर पर गत दिनों भारतीय किसान यूनियन के कार्यकतार्ओं द्वारा वाल्मीकि समाज के नेता और उनके समर्थकों के साथ की गई बदसलूकी और मारपीट के मामले में कड़ी कार्रवाई की है। उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन के नाम पर उपद्रवी और असामाजिक लोग सक्रिय हो गये हैं। ये लोग गुंडागर्डी कर रहे हैं। जिस तरह से Rakesh Tikait के समर्थकों ने वाल्मीकि समाज के नेता का अपमान किया है और उनके काफिले पर हमला किया उसे बर्दास्त नहीं किया जाएगा। प्रदर्शनकारी राकेश टिकैत सहित सभी दोषियों पर जल्द से जल्द सख्त कार्रवाई की मांग पर अड़े हुए हैं।

शनिवार को वाल्मीकि पार्क में बीजेपी के कार्यकर्ता गधा लेकर पहुंचें और गधे पर भारतीय किसान यूनियन के नेता Rakesh Tikait का पुतला बनाकर बैठाया और फिर उसे फूंककर विरोध जाहिर किया। इस दौरान विरोध प्रदर्शन में वाल्मीकि समाज के लोगों के अलावा पार्षद यशपाल पहलवान सहित कई बीजेपी नेता भी शामिल रहे। हालिया घटना से वाल्मीकि समाज के लोगों में इतना क्रोध है कि उन्होंने बकायदा प्रदर्शन में लाये गये गधे पर राकेश टिकैत के नाम की पट्टी लगाई थी।
यह भी पढ़ें : BJP – भाजपा प्रदेश मंत्री पर हमला, समर्थकों के
वाल्मीकि समाज ने कहा कि यूपी गेट पर भारतीय जनता पार्ट के प्रदेश मंत्री अमित वाल्मीकि पर हमला करके साबित कर दिया कि वह किसान नहीं बल्कि गुंडे हैं। यह वाल्मीकि समाज कतई बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि हमलावरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा का कहना है कि गाजीपुर में जो मंत्री के स्वागत का कार्यक्रम था बीजेपी की वाल्मीकि ईकाई का था। यहीं कारण है कि अब वाल्मीकि समाज द्वारा आंदोलन किया जा रहा है। यह समाज के लोगों का अपना विषय है। इस आंदोलन से भारतीय जनता पार्टी संगठन का कोई लेना-देना नहीं है। उधर, उपद्रवियों द्वारा किये गये हमले के विरोध में उपद्रवी तथाकथित किसानों के खिलाफ तहरीर दे दी गई है, पुलिस मामले की जांच कर रही है। शनिवार को भी नवयुग मार्केट के वाल्मीकि पार्क में बीजेपी की वाल्मीकि समाज का धरना जारी है। धरने पर बैठे लोगों में बीजेपी पार्षद प्रदीप चौहान, यशपाल पहलवान, नवीन गहलौत, सुरेंद्र गहलौत, चंद्रभान,विकी, मोंटू चंदेल समेत काफी संख्या में वाल्मीकि समाज के लोग मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें : सफाई कर्मचारी आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष का दौरा
गाजीपुर बार्डर से थोड़ी दूर खोड़ा में भी वाल्मीकि समाज के लोगों ने Rakesh Tikait का पुतला फुंका और बार्डर पर किसानों के नाम पर बैठे उपद्रवी लोगों को तत्काल हटाने की मांग की। खोड़ा के इंदिरा विहार स्थित राणा जी चौक पर वाल्मीकि समाज द्वारा राकेश टिकैत का पुतला फूंका गया। विदित हो कि कृषि कानूनों के नाम पर दिल्ली के बार्डर को जाम करने वाले इन नेताओं के खिलाफ लोगों का गुस्सा बढ़ता ही जा रहा है। शनिवार दोपहर वार्ड 4 के पार्षद सोनू के नेतृत्व में वाल्मीकि समाज के लोगों ने Rakesh Tikait का पुतला फूंका और खूब नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि दिल्ली के बार्डर पर राजनीति चमका रहे किसान नेताओं के समर्थक और गुंडे बैठे हुए हैं। जो किसान है वह अपने खेतों में काम कर रहा है। बार्डर जाम करने के कारण लोगों को परेशानी हो रही है। आसपास के लोग भी बार्डर पर बैठे लोगों से परेशान हैं।















