-मासिक धर्म के समय स्वच्छता का रखें विशेष ध्यान: कल्पना मंगला
गाजियाबाद। मासिक धर्म यानी पीरियड्स के दौरान महिलाओं को स्वच्छता का खास ख्याल रखना चाहिए। ये उनके शरीर के लिए तो महत्वपूर्ण होता ही है साथ ही उनके स्वास्थ्य के लिए और भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि इस दौरान एलर्जी और संक्रमण का खतरा हो सकता है। इसी उद्देश्य के साथ गुरुवार को छात्राओं को जागरूक करने के उद्देश्य से रोटरी क्लब गाजियाबाद विकास द्वारा कम्पोजिट विद्यालय शाहपुर निज मोरटा में मासिक धर्म स्वच्छता प्रबंधन पर आयोजित सेमिनार में कल्पना मंगला द्वारा मासिक धर्म पर जानकारी प्रदान की गई। उनके द्वारा बताया गया कि मासिक धर्म के समय स्वच्छता का विशेष ध्यान रखे। गंदे कपड़े के स्थान पर सेनेटरी पैड का इस्तेमाल करें। यह एक सामान्य प्रक्रिया है, सामान्यतः: 28 दिन का एक चक्र होता है। किसी को इसमें काफी दर्द भी हो सकता है। इसमें तला भुना या भारी भोजन नहीं खाना चाहिए।
अधिक दर्द होने पर अपने डॉक्टर से सम्पर्क करें। रो संजय अग्रवाल द्वारा विद्यालय प्रधानाचार्य मति अनुराधा शर्मा का धन्यवाद देते हुए बालिकाओं को कहा कि यह सेमिनार उनके लिए बहुत जरुरी है इसे ध्यान से सुने। सेमिनार के पश्चात छात्राओं को सेनेटरी नैपकिन का वितरण क्लब द्वारा किया गया। बच्चियों ने इसमें बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया गया। क्लब द्वारा विधालय में प्रधानाचार्य कक्ष के लिए रिवाल्विंग चेयर दी गई। रोटरी अध्यक्ष विनीत माहेश्वरी तथा कोषाध्यक्ष रो0 कैलाश गोयल द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम का संचालन कैलाश मंगला द्वारा किया गया। उनके द्वारा बच्चों को जलजीरा, केले व बिस्कुट वितरित किए गए।
क्लब सचिव नलिन गोयल द्वारा क्लब रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। कार्यक्रम में विशेष रूप से मनीषा गर्ग, अंजू अग्रवाल, शिखा माहेश्वरी, रेखा गर्ग, रीना गुप्ता, अनिता भारद्वाज, मोनिका गर्ग, अंजू कोहली, नमिता गुप्ता, कमलेश गर्ग, प्रति सिंह, उर्मिल अग्रवाल, चम्पा जिन्दल, बीना गर्ग, रेनू अग्रवाल, निर्मल गोयल और प्रति सिंघल, रो0 नीरज गुप्ता, योगेश गर्ग, राजेश अग्रवाल, कैलाश गोयल, सहदेव, पवन गुप्ता, संजय गर्ग, विजय जिन्दल, विनीत कुमार, अनिल गर्ग, के.के. कहोली, विजय अग्रवाल, मोतीलाल अग्रवाल, राजकुमार और दिनेश गर्ग ने भाग लिया।


















