बिजली विभाग में सफाई की आड़ में हो रहा बड़ा घोटाला

ऊर्जा मंत्री श्री कांत शर्मा के सफाई के आदेशों की आड़ में हो रहा घोटाला

गाजियाबाद। वसुंधरा सेक्टर-16 स्थित बिजलीघर में गड़बड़-झाला प्रकाश में आया है। वहां साफ-सफाई की आड़ में 7 रेल पोल, 4 राउंड पोल और 100 मीटर 33 केवीए की गायब कर दी गई है। वहीं, जेई का दावा है कि यह सामान साहिबाबाद स्टोर में भेजा गया है, मगर एई स्टोर का कहना है कि जो माल वसुंधरा जेई बता रहे हंै, ऐसा कोई भी माल स्टोर में नही आया है।

विभागीय सूत्रों का कहना है कि यह माल 12 दिसंबर को स्टोर के लिए निकाला गया था, जो स्टोर पर पहुंचा नहीं। संजीव कुमार उर्फ टल्ली ने संबंधित केबिल स्टोर के बराबर वाले बिजलीघर में दिखाई। अब यहां ये मामला सामने आता है कि जब 33 केवीए की केबिल स्टोर में जमा करने के लिए भेजी गई थी तो वह वसुंधरा के बिजलीघर पर कैसे पहुंची। क्या उसकी कोई इनवॉइस बनाई गई अथवा जेई द्वारा उसे बाहरसे बाहर बेचा गया है। ये जांच का विषय है। दूसरा मामला पोल को काटने का सामने आया है। विभाग का नियम है कि अगर आपके यहां पोल फालतू है और स्टोर भेजे जा रहे हैं तो जैसे बिजली घर से उठा रहे हो, वैसे ही स्टोर भेजे जाएं, मगर यहां वहां सही पोलों को काट दिया गया और स्क्रैप बनाया जा रहा है। अगर इस मामले की सही जांच अधिकारी कराएं तो सरकारी माल को बेचने का जो गोरखधंधा चल रहा है, ये सब बंद हो जाए। आरोप है कि ये माल जेई और साहिबाबाद स्टोर में तैनात संजीव कुमार टल्ली की मदद से बाहार से बाहार बेच दिया गया है। विभाग में यह मामला इन दिनों चर्चाओं में है।