- खेल को गंभीरता से लें युवा अभ्यास कर देश का नाम करें रोशन: योगेन्द्र प्रताप सिंह
गाजियाबाद। खेल दिवस के उपलक्ष्य में महामाया स्पोर्ट्स स्टेडियम में प्रभारी खेल अधिकारी पूनम बिश्नोई द्वारा सीनियर सिटीजन के लिए शुक्रवार को वॉक रेस का आयोजन किया गया। जिसमें 10 सीनियर सिटीजन ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में प्रथम हरिनाथ, द्वितीय जितेंद्र गुप्ता एवं तृतीय स्थान राजन विश्नोई ने हासिल किया। जिसमें प्रथम और तृतीय स्थान महामाया स्पोर्ट्स स्टेडियम गाजियाबाद के कोच ने प्राप्त किए। सभी विजेताओं को सम्मानित किया गया और उन्हें भविष्य में भी इसी प्रकार उत्साहपूर्वक खेलों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया गया। आयोजन के सफल संचालन के लिए प्रभारी खेल अधिकारी और आयोजक टीम की सराहना की गई। खेल दिवस का यह आयोजन बालिकाओं के आत्मविश्वास को बढ़ाने और खेलों के प्रति उनकी रुचि को प्रोत्साहित करने में सहायक सिद्ध हुआ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला सूचना अधिकारी योगेन्द्र प्रताप सिंह द्वारा सभी बच्चों को खेल हित में आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करते हुए कहा खेलों को वर्तमान में युवा केवल शारीरिक चुस्ती का जरिया समझे बल्कि आज के समय में कई क्षेत्र ऐसे है जिनमें जाकर युवाओं ने सिर्फ अपनी प्रतिभा को तराशा है साथ में सुनहरे भविष्य का निर्माण भी खेल में वे कर सकते हैं। खेलों का क्षेत्र सिर्फ में सिर्फ लड़के ही नहीं वर्तमान में तो हमारी बेटियों कन्याओं ने भी अपनी दमदार उपस्थिति अंतरराष्ट्रीय स्तर तक दर्ज करवाई है। हमारा क्षेत्र तो खेलों के मिनी हब के रूप में पहले ही पहचाना जाता है। सरकार भी खेलों युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए कदम उठा रही है। ऐसे में युवाओं को चाहिए कि वे इन योजनाओं का पूर्ण लाभ उठाएं अधिक से अधिक अपने खेलों को निखार कर क्षेत्र, प्रदेश देश का नाम रोशन करे। प्रभारी खेल अधिकारी कुमारी पूनम विश्नोई द्वारा जिला सूचना अधिकारी महोदय को पुष्प कुछ भेंट कर स्वागत किया गया।
खेल अधिकारी पूनम विश्नोई ने दादा ध्यानचंद के जन्म दिवस के शुभ अवसर पर खेल सप्ताह का आयोजन भव्य तरीके से महामाया स्पोर्ट्स स्टेडियम में किया जा रहा है। जिसमें 27 में गुरुवार अगस्त को 14 वर्षीय हॉकी बालक वर्ग का आयोजन किया गया।बुधवार को लेमन रेस बालिका वर्ग में आयोजित की गई। गुरुवार को रोक जंपिंग बालिका वर्ग का भव्य आयोजन और एक दौड़ देश के नाम बालक वर्ग में आयोजित की गई। शुक्रवार को वक्र सीनियर सिटीजन का आयोजन किया गया। जिसमें बढ़ चढ़कर प्रतिभा किया गया। शनिवार को 30 मीटर रेस अंदर 8 वर्ष में की जाएगी।

















