श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा: पार्षद कुसुम गोयल ने क्षेत्र में बांटे 5100 झंडे

गाजियाबाद। 22 जनवरी को जिले के लोगों ने दीपावली मनाने की पूरी तैयारी कर ली है। 22 जनवरी को अयोध्या नगरी में श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम होगा। इस दिन का हर प्रभु भक्त बेसब्री से इंतजार कर रहा है। लोग दिवाली की तरह इस दिन की तैयारियां कर रहे हैं। प्रभु श्रीराम का भव्य स्वागत करना है। क्षेत्रीय पार्षद कुसुम गोयल के सहयोग से शुक्रवार को वैशाली और कौशांबी में श्री राम नाम के झंडे जगह-जगह बांटे गए। पार्षद द्वारा 5100 झंडा बांटने का लक्ष्य पूरे वार्ड में रखा गया। भगवान राम की कृपा से सब कार्य हो रहा है।

इसी क्रम में सेक्टर-1 कामना वैशाली, राधा कृष्ण लाइन, कौशांबी हिमगिरी, नीलगिरी शिप्रा, अरावली एवं जयपुरिया मार्केट में झंडा बांटे गए। इस अवसर पर पूर्व पार्षद डॉ मनोज गोयल द्वारा सभी लोगों को अपने हाथ से झंडा वितरण किया गया। लोगों में भी बड़ा उत्साह देखने को मिला। क्षेत्र के लोगों ने घर से निकाल कर भगवान श्री राम के नारे लगाए। पूर्व पार्षद मनोज गोयल ने कहा 22 जनवरी को सभी अपने घर में दीप ज्योति  जलाएं और भगवान श्री राम के नाम पर जलाए गए इस श्री राम ज्योति माला में अपने आप को समावेश करें।