वेव सिटी दशहरा मेले में सुंदरदीप वर्ल्ड स्कूल निभा रहा अहम भूमिका

– विभिन्न आकर्षक स्टॉल लगाकर छात्रों ने किया अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन

गाजियाबाद। डासना स्थित सुंदरदीप वल्र्ड स्कूल वेव सिटी दशहरा मेले में अपनी सक्रिय भागीदारी निभा रहा है, जो 8 अक्टूबर से 13 अक्टूबर तक आयोजित किया जा रहा है। इस 6 दिवसीय मेले के पहले दिन, स्कूल की छात्राओं-अवनी, मुस्कान, तनिशा, मोनिशा, खुशी, आयुश्री, सृष्टि त्यागी और सृष्टि अग्रवाल-द्वारा शानदार डांडिया नाइट्स प्रस्तुत की गई, जिसने उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया। इस मेले के दौरान सुंदरदीपियन्स को वेव सिटी कमेटी की ओर से विशेष सम्मान प्राप्त हुआ। इस अवसर पर स्कूल की प्रधानाचार्या सपना अहलावत ने छात्रों और शिक्षकों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा, हमें वेव सिटी दशहरा मेले में भाग लेने का गर्व है।

यह हमारे छात्रों के लिए अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करने और समुदाय के साथ जुडऩे का एक शानदार अवसर है। स्कूल की ओर से शिक्षक और शिक्षिकाओं ने भी भाग लिया। जिसमें चारू, रूपाली, रूचि और साक्षी द्वारा विभिन्न आकर्षक स्टॉल लगाए गए। जिनमें स्टेशनरी का सामान, गिफ्ट आइटम्स, कीचैन और अन्य रोचक वस्तुएं प्रदर्शित की गयीं। इसके अलावा, श्वेता और अर्चना द्विवेदी व प्रिया के निर्देशन में बच्चों के लिए विभिन्न खेल और गतिविधियों का आयोजन किया। जिनमें टैटू बनाना, क्ले मोल्डिंग और अन्य रचनात्मक कार्य शामिल हैं।

सुंदरदीपियन्स ने उत्साहपूर्वक इस आयोजन में हिस्सा लिया। आगामी दिनों में, इन गतिविधियों के अलावा हमारे सुंदरदीपियन्स नई शिक्षा नीति के अनुरूप एआई और रोबोटिक्स में अपने ज्ञान का प्रदर्शन करेंगे, जिससे उनके तकनीकी कौशल को और बढ़ावा मिलेगा।