ग्रेटर नोएडा। इनर व्हील क्लब ऑफ नवीन ग्रेटर नोएडा द्वारा वर्ष 2024-25 का पदस्थापना समारोह का आयोजन किया गया। अध्यक्ष अनीता सिंगला ने अपने सत्र के किए गए परिकल्पो की जानकारी देते हुए आने वाले वर्ष के मुख्य उद्देश्य मित्रता, सेवा, समर्पण का पालन करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर सभी क्लब सदस्यों ने मिलकर वृक्षारोपण भी किया। वृक्ष हमारी धरती के लिए वरदान हैं। क्लब सदस्यों ने मिलकर जुलाई महीने में अधिक से अधिक वृक्ष लगाने का संकल्प लिया।
अध्यक्ष अनीता सिंगला ने कहा वृक्ष लगाने मात्र से ही वह हमारे पालनहार बन जाते हैं। इनके अंदर छिपे तमाम गुण हमें तमाम रोगों की औषधि तो देते ही हैं, साथ ही हमें प्राणवायु भी इन्हीं से मिलती है। एक तरह से देखा जाए तो यह मानव के नि:स्वार्थ पालनहार हैं। इसके साथ ही यह प्रकृति का श्रृंगार भी करते हैं। कृति की अनुपम धरोहर पेड़ों को लेकर लोगों में जानकारी का अभाव है, जिसके चलते इनके ऊपर आरी चलाई जाती रही है। इनका मानव जीवन में कितना महत्व है, प्रत्येक व्यक्ति को इसके बारे में समझना होगा। जिसके लिए संस्था द्वारा पौधरोपण के साथ जागरुकता अभियान भी चलाया जाएगा। अध्यक्ष ने सभी सदस्यों को उनके समर्थन और सहयोग के लिए धन्यवाद दिया और आगामी वर्ष में क्लब को और अधिक ऊंचाइयों पर ले जाने का संकल्प लिया।
इस समारोह में सभी सदस्यों को एकजुट किया और उन्हें अपने समाज और पर्यावरण के प्रति और अधिक समर्पित होने के लिए प्रेरित किया। क्लब सचिव डॉ मधुशी वर्मा ने सभी का स्वागत किया एवं अध्यक्ष अनीता को कालर पहनाया। एडिटर डॉ अदिति भरद्वाज ने क्लब के रिपोर्टिंग का बीड़ा उठाते हुए अपनी रिपोर्ट्स बनाई, उपाध्यक्ष डॉ इहा, ट्रेझर सिनिता गर्ग, आईएसओ शैली गर्ग बनी। क्लब के नए सदस्य डॉ विज्ञा गर्ग, ज्योति नय्यार, दीपा मदान को पिन पहनाया गया। डॉ अर्चना सिंह को एनवायरनमेंट, मोनिका दुआ को एडिटर कार्य, भर्ती खत्री को आईएसओ के प्रति उच्चतम कार्यों के लिए सराहा गया। वही संतोष गुप्ता को फॅमिली वेलफेयर, डॉ नेहा को एजुकेशन के लिए सम्मानित किया गया।

















