ढ़ाबे वाले ने पक्का चबूतरा बना किया अतिक्रमण जानकारी मिलते ही नगर निगम ने वसुंधरा जोन में की त्वरित कार्रवाई

वसुंधरा जोनल प्रभारी सुनील राय ने बताया कि वसुंधरा सेक्टर-4 में गुर्जर ढाबा चलाने वालों के द्वारा अतिक्रमण करने का प्रयास किया जा रहा था। ढ़ाबा संचालक ने सड़क किनारे पक्का निर्माण किया था और यहां पर एक बड़ा चबूतरा भी बना लिया था। स्थानियों निवासियों ने इसकी जानकारी नगर निगम को दी। जिसके बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण हटाया गया। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान निर्माण विभाग के एग्जयूकेटिव इंजीनियर देशराज सिंह, एई अनूप शर्मा, जेई संजय गंगवार और सुपरवाइजर तुलसी राम शर्मा मौजूद रहे।

उदय भूमि संवाददाता
गाजियाबाद। नगर निगम के वसुंधरा जोन अंतर्गत वार्ड संख्या 61 में स्थित मेवाड़ कॉलेज के पास अतिक्रमण की मंशा से चबूतरा बनाने का कार्य किया जा रहा था। यहां पर ढ़ाबा संचालक द्वारा रविवार को छुट्टी का दिन होने का फायदा उठाते हुए सड़क किनारे अतिक्रमण किया जा रहा था। लेकिन नगर निगम की टीम को जैसे ही इसकी जानकारी हुई तत्काल कार्रवाई करते हुए उसे धवस्त कर दिया गया। त्वरित कार्रवाई होने पर स्थानीय लोगों ने नगर निगम को धन्यवाद दिया। जोनल प्रभारी सुनील राय के नेतृत्च में निर्माण विभाग और प्रवर्तन विभाग की टीम ने कार्रवाई की।


वसुंधरा जोनल प्रभारी सुनील राय ने बताया कि वसुंधरा सेक्टर-4 में गुर्जर ढाबा चलाने वालों के द्वारा अतिक्रमण करने का प्रयास किया जा रहा था। ढ़ाबा संचालक ने सड़क किनारे पक्का निर्माण किया था और यहां पर एक बड़ा चबूतरा भी बना लिया था। स्थानियों निवासियों ने इसकी जानकारी नगर निगम को दी। जिसके बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण हटाया गया। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान निर्माण विभाग के एग्जयूकेटिव इंजीनियर देशराज सिंह, एई अनूप शर्मा, जेई संजय गंगवार और सुपरवाइजर तुलसी राम शर्मा मौजूद रहे। दरअसल नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक द्वारा सभी जोन में तैनात अधिकारियों को स्पष्ट रूप से निर्देश दिया गया है कि वह अपने क्षेत्र में होने वाले अवैध अतिक्रमण पर नजर रखें। कहीं पर यदि अतिक्रमण उनकी जानकारी में आता है या फिर स्थानीय लोगों द्वारा किसी भी माध्यम से शिकायत की जाती है तो तत्काल इस पर कार्रवाई की जाएगी। नगर निगम की तत्परता और त्वरित कार्रवाई की शहरवासी प्रसंसा कर रहे हैं।