नोएडा एयरपोर्ट के पास घर बनाने का मिलेगा अवसर सेक्टर-15 सी में आएगी स्कीम, चार्ज संभालते ही यमुना प्राधिकरण के सीईओ डॉ अरुणवीर सिंह ने ताबड़तोड़ फैसले लेने शुरू किए

यमुना प्राधिकरण की बोर्ड बैठक जल्द होने वाली है। इस बैठक में ओटीएस स्कीम का प्रस्ताव रखा जाएगा। इसमें बकायेदारों को ब्याज में छूट मिलेगी। बकायेदारों का कुछ और छूट देने के लिए प्रस्ताव रखा जाएगा। यमुना प्राधिकरण अपने सभी आवासीय सेक्टर के ब्लॉक में पीएचसी बनवाएगा। यमुना प्राधिकरण जमीन देने के साथ ही इंफ्रास्ट्रक्चर में डेवलप करेगा। पीएचसी संचालित करने के लिए स्वास्थ्य विभाग को सौंपेगा। यदि स्वास्थ्य विभाग इनकार कर देता है तो यमुना प्राधिकरण खुद ही संचालित करेगा। इसके अलावा जेनेरिक दवाइयां उपलब्ध कराई जाएंगी। प्राधिकरण अपने सेक्टर में डेयरी, फ्रूट, वेजिटेबल के बूथ बनाएगा। इसके बनने से यहां रहने वाले लोगों को सहूलिय्ता मिलेगी।

 

ग्रेटर नोएडा। चार्ज संभालते ही यमुना प्राधिकरंण के सीईओ डॉ अरुणवीर सिंह ने ताबड़तोड़ फैसले लेने शुरू कर दिए हैं। नोएडा एयरपोर्ट के पास घर बनाने का सपना देखने वालों के लिए अच्छी खबर है। यमुना प्राधिकरण सेक्टर-15 सी में आवासीय भूखंडों की योजना लाएगा। यह योजना 180 हेक्टेयर में आएगी। इसकी तैयारी शुरू कर दी है।

यमुना प्राधिकरण के सीईओ डॉ अरुणवीर सिंह ने बताया कि यीडा क्षेत्र में सभी श्रेणी के भूखंडों की मांग है। लोग नोएडा एयरपोर्ट के पास अपना घर बनाना चाहते हैं। इसको देखते हुए आवासीय भूखंड की योजना लाने की तैयारी है। सेक्टर-15 सी में करीब 180 हेक्टेयर जमीन है। पहले इसका लैंड यूज ग्रीन एरिया के रूप में था। मास्टर प्लान में अपडेशन में इसका लैंड यूज आवासीय हो गया है। अब इस एरिया में आवासीय भूखंड की योजना निकाली जाएगी। इस एरिया में अभी 80 हेक्टेयर और जमीन खरीदी जाएगी। इसकी योजना बनाई जा रही है। उन्होंने बताया कि आवासीय योजना निकालने के लिए उत्तर प्रदेश रेरा में आवेदन किया जाएगा।

फिल्म सिटी की जमीन का पोजेशन मंगलवार को

यमुना प्राधिकरण के सेक्टर-21 में 1000 एकड़ में फिल्म सिटी विकसित की जाएगी। पहले चरण में 230 एकड़ में अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस फिल्म सिटी का निर्माण कराया जाएगा। इसका निर्माण फिल्म निर्माता बोनी कपूर की कंपनी बेव्यू प्रोजेक्ट्स रियल एस्टेट कंपनी भूटानी ग्रुप के साथ मिलकर करेगी। इसके लिए यमुना प्राधिकरण के साथ एमओयू हो चुका है। फिल्म सिटी को अगले तीन साल में बनाकर तैयार हो जाएगी। फिल्म सिटी के निर्माण के बाद उत्तर प्रदेश में फिल्मों, धारावाहिक और वेब सीरीज की शूटिंग संभव होगी। इससे स्थानीय कलाकारों को एक मंच मिल सकेगा। यमुना प्राधिकरण आगामी मंगलवार को कंपनी को जमीन पर कब्जा दे देगा ताकि निर्माण की प्रक्रिया शुरू की जा सके।

हर ब्लॉक में बनेंगी पीएचसी

यमुना प्राधिकरण अपने सभी आवासीय सेक्टर के ब्लॉक में पीएचसी बनवाएगा। यमुना प्राधिकरण जमीन देने के साथ ही इंफ्रास्ट्रक्चर में डेवलप करेगा। पीएचसी संचालित करने के लिए स्वास्थ्य विभाग को सौंपेगा। यदि स्वास्थ्य विभाग इनकार कर देता है तो यमुना प्राधिकरण खुद ही संचालित करेगा। इसके अलावा जेनेरिक दवाइयां उपलब्ध कराई जाएंगी। प्राधिकरण अपने सेक्टर में डेयरी, फ्रूट, वेजिटेबल के बूथ बनाएगा। इसके बनने से यहां रहने वाले लोगों को सहूलिय्ता मिलेगी।

बकायेदारों को ब्याज से मिलेगी छूट

यमुना प्राधिकरण की बोर्ड बैठक जल्द होने वाली है। इस बैठक में ओटीएस स्कीम का प्रस्ताव रखा जाएगा। इसमें बकायेदारों को ब्याज में छूट मिलेगी। बकायेदारों का कुछ और छूट देने के लिए प्रस्ताव रखा जाएगा। प्रस्ताव पास होने के बाद इस पर अमल किया जाएगा। इसके अलावा जमीन खरीद के भुगतान का सत्यापन कराया जाएगा। किस-किस जमीन का भुगतान हुआ है किसका नहीं हुआ है, यह देखा जाएगा। इससे प्राधिकरण के पास नवीनतम डाटा उपलब्ध हो जाएगा।