गाजियाबाद। जैसे-जैसे निकाय चुनाव में मतदान की तारीख नजदीक आ रही है चुनाव प्रचार एवं सरगर्मी चरम पर पहुंचती जा रही है। निर्दलीय पार्षद प्रत्याशी कुसुम गोयल ने भी चुनाव में पूरी ताकत झोंक दी है। वार्डों में जनसंपर्क तेज कर दिया गया है। व्यपारियों, नागरिकों से मिलकर विकास करने का वादा करके समर्थन मांगा जा रहा है। इसी क्रम में वार्ड 72 वैशाली स्थित एक्सप्रेस ग्रीन टावर में निर्दलीय प्रत्याशी कुसुम गोयल, निवर्तमान पार्षद मनोज गोयल द्वारा जनसभा का आयोजन किया गया। जहां अध्यक्ष सुनील गुप्ता, समाजसेवी प्रवीण महेश्वरी सहित हजारों लोगों ने पहुंचकर सभी ने एक स्वर में कहा आपके द्वारा विकास कार्य कराए गए हैं।
सेवा का भाव आपके अंदर कूट-कूट के भरा है। हमारा वोट विकास को जाएगा। सोसाइटी मेंं हर समस्या के समाधान के लिए आपने हमेशा अपना सहयोग दिया। हमारा वोट किसी ऐसे प्रत्याशी को नहीं जाएगा, जिसे यह तक नहीं पता कि पार्षद का मतलब क्या होता है। प्रत्याशी भले भाजपा का ही क्यों न इसका पुरजोर विरोध रहेगा। गौरतलब हो कि निवर्तमान पार्षद मनोज गोयल ने क्षेत्र में जिस तरह से विकास कार्यों से अपनी पहचान कायम की है। उससे क्षेत्र की जनता पूरी तरह से मुरीद नजर आ रही है। क्षेत्र के लोगों ने जनसभा में खुद आने वाली 11 मई को त्रिशूल चुनाव चिन्ह पर बटन दबाकर कुसुम गोयल को भारी मतों से विजय बनाने का संकल्प लिया।















