चुनाव को धार देने के लिए प्रांतीय अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र

20 साल में भाजपा नहीं कर पाई गाजियाबाद में कोई विकास: नसीमुद्दीन

गाजियाबाद। कांग्रेस पार्टी के प्रांतीय अध्यक्ष नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि भाजपा 20 साल में गाजियाबाद का विकास नहीं कर पाई तो अब क्या विकास कर पाएगी। बुधवार को कांग्रेस की महापौर प्रत्याशी पुष्पा रावत के चुनाव कार्यालय पर प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान प्रांतीय अध्यक्ष नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि निकाय चुनाव में कांग्रेस चौकाने वाले परिणाम देगी। उन्होंने प्रत्याशी पुष्पा रावत सहित नगर निगम के वार्डों से चुनाव लड़ रहे कांग्रेस प्रत्याशियों को जीत दिलाने के लिए संघर्षरत होने के निर्देश दिए। सिद्दीकी ने महापौर व पार्षदों के चुनाव को लेकर सभी वार्ड में कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं एआईसीसी और पीसीसी सदस्यों को जिम्मेदारी दी। नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि नगर निगम पर भाजपा का पिछले 20 साल से कब्जा है। गाजियाबाद में आज भी बुनियादी सुविधाओं का साफतौर पर अभाव देखा जा सकता है। सबसे ज्यादा भ्रष्ट अगर कोई विभाग है तो वह नगर निगम है।

इसे जनता जानती हैं। इसकी वजह से गाजियाबाद का विकास बाधित है। उन्होंने कई मुद्दों पर जमकर भाजपा पर निशाना साधा। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान महापौर प्रत्याशी पुष्पा रावत,प्रियंका रावत, पूर्व मंत्री दीपा कौल,जिलाध्यक्ष बिजेंद्र यादव,पूर्व मंत्री सतीश शर्मा,डॉ.संजीव शर्मा,नसीम खान,सुशांत गोयल,जेके गौड़,डॉ.रत्नाकर पांडे,सतीश त्यागी,मनोज कौशिक,आशुतोष गुप्ता,पवन शर्मा,लालमन पाल,अनुज चौधरी,पूजा मेहता आदि उपस्थित रहे। इसके बाद प्रांतीय अध्यक्ष नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कांग्रेस की महापौर प्रत्याशी पुष्पा रावत के मुख्य चुनाव कार्यालय पर चुनाव कमेटी के पदाधिकारियों एवं पार्षद प्रत्याशियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि जिस तरीके से दो दिन में हमने नगर निगम के वार्डों में कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में बैठकों और नुक्कड़ सभाओं को संबोधित किया है।

लोगों से मिलने के बाद यह महसूस हुआ है कि नगर निगम चुनाव में कांग्रेस चमत्कारिक परिणाम देने में कामयाब होगी।उन्होंने कहा कि भाजपा सिर्फ झूठे वादे करती है,गाजियाबाद दिल्ली के नजदीक होकर भी विकास से बहुत दूर है। जनता के आशीर्वाद से कांग्रेस की प्रत्याशी जीती तो कांग्रेस दिखाएगी की विकास क्या होता है। उन्होंने सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से चुनाव तक रात दिन प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने के लिए जुटने का आह्वान किया। गाजियाबाद में सबसे ज्यादा भ्रष्ट अगर किसी विभाग में है तो वह सिर्फ नगर निगम में है। जिसकी वजह से आज गाजियाबाद में कोई भी विकास नहीं हो पाया है। गाजियाबाद सबसे प्रदूषित शहर है। शहर में मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। नगर निगम बने 35 वर्ष हो चुके हैं उसके बावजूद शहर के बहुत से हिस्सों में आज तक सिविल लाइन तक नहीं डल पाई है। पेयजल की आपूर्ति नहीं हो पाई है, सड़क नहीं बन पाई है।

जिसका मुंह तोड़ जवाब 11 मई को नगर निगम चुनाव के बाद आम जनता कांग्रेस पार्टी की पुष्पा रावत को हाथ के निशान पर मोहर लगाकर जवाब देगी। जनता से अपील सभी लोग अपने मत का सदुपयोग करें अधिक से अधिक वोट करने के लिए प्रेरित करना है। इस दौरान महापौर प्रत्याशी पुष्पा रावत, प्रियंका रावत, पूर्व मंत्री दीपक कॉल, जिला अध्यक्ष बिजेंद्र यादव, महानगर अध्यक्ष लोकेश चौधरी, सतीश शर्मा, डॉक्टर संजीव शर्मा, वीर सिंह, सुशांत गोयल, पूर्व विधान सभा उम्मीदवार जेके गौड, डॉ रत्नाकर पांडेय, प्रदेश प्रवक्ता सतीश त्यागी, हरिंदर कसाना, पूर्व जिला अध्यक्ष मनोज कौशिक, आशुतोष गुप्ता, पवन शर्मा, लालमन पाल, नरेंद्र राठी, अनुज चौधरी, पूजा मेहता सभी को अलग-अलग क्षेत्रों में जिम्मेदारियां दी गई।