-1.6180 हेक्टेयर जमीन वन विभाग पौधारोपण कर बनाएगा हरा-भरा
गाजियाबाद। शहर को प्रदूषण मुक्त करने एवं हरा-भरा बनाने के लिए नगर निगम ने वन विभाग को 1.6180 हेक्टेयर जमीन दी गई है। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक के निर्देश पर निगम के संपत्ति विभाग ने 1.6180 हेक्टेयर जमीन वन विभाग को दी गई हैं। वन विभाग इस जमीन पर पौधारोपण कर हरा-भरा बनाएगा। इसे घने जंगल का रूप दिया जाएगा। संपत्ति विभाग की टीम तथा वन विभाग की टीम ने आपसी समन्वय कर वन बनाने के लिए स्थान का चयन किया है। इस जमीन पर नगर निगम का स्वामित्व रहेगा। वन योजना के अंतर्गत जमीन की मांग की गई।
नगर आयुक्त के निर्देश पर सद्दीकनगर व नूरनगर में जमीन का चयन करते हुए वन विभाग के अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया गया। नगर वन योजना के अंतर्गत सद्दीकनगर गांव के खसरा संख्या-316मि, 319मि, 322मि, 326मि, 327मि, 329मि, 331मि, 333 मि, 335मि की 10 हजार वर्गमीटर जमीन दी गई। वहीं, नूरनगर गांव की खसरा संख्या-381 मि 6 हजार वर्गमीटर जमीन दी गई। नगर निगम के संपत्ति अधीक्षक भोलानाथ गौतम व वन विभाग के संबंधित अधिकारी मौके पर पहुंचे। शहर में पर्यावरण में सुधार हो। इसलिए नगर निगम ने यह जमीन वन विभाग को दी है। नगर वन योजना के अंतर्गत अधिक से अधिक पौधे लगाए जाएंगे। हरे-भरे लहराने वाले पौधे आने वाले समय में शहर के शुद्ध वातावरण में सहायक बनेंगे।
















