पर्यावरण संरक्षण के लिए हरेक व्यक्ति को अपने जीवन में एक पौधा गोद लेना चाहिए: डॉ. मनोज गोयल

-क्षेत्रीय पार्षद कुसुम गोयल व मैक्स वैशाली ने संयुक्त रूप से लगाए पौधे, सुरक्षा के लिए दिए 20 ट्री गार्ड

गाजियाबाद। कौशांबी स्थित वार्ड-72 सेक्टर एक स्थित नाले की दीवार के साथ-साथ क्षेत्रीय पार्षद कुसुम गोयल के प्रयासों द्वारा रविवार को मैक्स वैशाली के सहयोग से वृक्षारोपण कार्यक्रम किया गया। मैक्स हॉस्पिटल के यूनिट हेड गौरव अग्रवाल द्वारा 20 ट्री गार्ड क्षेत्र के लिए उपलब्ध कराए गए। ताकि पेड़ों की सुरक्षा की जा सकें। नीम, पीपल और जामुन के पेड़ लगाए गए। इस अवसर पर पूर्व पार्षद डॉ मनोज गोयल द्वारा क्षेत्र के सम्मानित व्यक्तियों से एक पौधा गोद लेने की भी अपील की गई। ताकि पौधे का रखरखाव हो सकें। प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में एक पौधा जरूरत गोद लेना चाहिए। अपने परिवार के सदस्य की तरह उस पौधे का वृक्ष बनते तक भरण-पोषण व देखभाल करना चाहिए।

पौधे 50 की जगह में केवल पांच ही लगाएं, पर उनका जतन इस प्रकार हो कि वह आने वाली पीढिय़ां उसकी छाया में बैठकर शीतलजा महसूस करते हुए कहे कि यह वृक्ष हमारे पिता, भैया और दादाजी ने लगाए। उन्होंने युवाओं को अधिक से अधिक पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण में योगदान के लिए प्रेरित किया। इस दौरान मैक्स हॉस्पिटल वैशाली से प्रितपाल सिंह, राम सुचित, समाजसेवी सुभाष शर्मा, एमपी पाठक, अवधेश कटियार, शिव शंकर उपाध्याय, घनश्याम गुप्ता, दिनेश लाखेड़ा, हरिओम गुप्ता, वीर सेन मित्तल, पंकज शर्मा, राजेश ओझा, डॉ एसएन शर्मा, केल शर्मा, विमल भट्ट, पवित्रा, रेनू नेगी, शिवनाथ नौटियाल, रमेश मिश्रा, दुष्यंत गौतम, भूपेंद्र, राजू पंजाबी, बच्ची राम, प्रहलाद सिंह, मनोज जैन, रंजीत सहित अन्य व्यक्ति उपस्थित रहे।