मसूरी से विजय नगर में आकर करता था शराब तस्करी

मिस इंडिया की अवैध शराब समेत तस्कर गिरफ्तार

गाजियाबाद। जनपद में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत आबकारी विभाग की टीम ने शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से अवैध शराब बरामद किया गया। पकड़ा गया तस्कर अवैध रुप से शराब की दुकान बंद होने के बाद तस्करी कर रहा था। जिसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। अवैध शराब के कारोबार में लिप्त तस्करों की आबकारी विभाग की टीम ने सगर्मी से तलाश शुरु कर दी है।

जिससे उन्हें उनकी सही जगह सलाखों के पीछे भेजा सकें। उ.प्र. शासन एंव आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश के आदेश के क्रम में आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब की बिक्री एंव परिवहन पर पूर्णत: अंकुश लगाये जाने के लिए जनपद में विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया जा रहा है। जिला आबकारी अधिकारी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि गुरुवार सुबह आबकारी निरीक्षक मनोज शर्मा की टीम ने मुखबिर की सूचना पर शंभू प्रसाद शर्मा पुत्र जीवन दास शर्मा निवासी ग्राम-गालंद, थाना मसूरी को अम्बेडकर बाईपास रोड, विजयनगर से गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से 35 पव्वा (कुल 7.00 बल्क लीटर) मिस इंडिया ब्रांड की देशी शराब यूपी मार्का बरामद किया गया।

जिसके खिलाफ विजय नगर थाने में आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराते हुए जेल भेजा गया। उन्होंने बताया पकड़ा गया आरोपी मसूरी से विजय नगर में आकर अवैध रुप से शराब की तस्करी करता था। सुबह भी शराब तस्करी के लिए ही आया हुआ था, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया। अवैध के खिलाफ टीम लगातार कार्रवाई की जा रही है। जिससे लोगों को अवैध शराब के खिलाफ जागरुक किया जा सकें।