-सरकारी योजनाओं से मिल रहा किसानों को लाभ
गाजियाबाद। ग्राम शकलपुरा, शरीफाबाद राजपुर, चिरौरी व मेवला भट्टी ब्लॉक लोनी में रविवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों में मुख्य अतिथियों के रूप में विधायक नंदकिशोर गुर्जर, जिला अध्यक्ष सतपाल प्रधान, महामंत्री अनूप बैसला, ग्रामों के प्रधान मौजूद रहे। कार्यक्रम के शुरुआत में माननीय प्रधान मंत्री का रिकार्ड किया गया संदेश, विकसित भारत के लिए संकल्प वीडियो, प्रारम्भिक चलचित्र का प्रसारण किया गया। तदुपरांत योजनाओं के सफल लाभार्थियों द्वारा अपने अनुभव साझा किया गया। जिसमें ग्राम प्रधान ने अपने विचार साझा किये। उन्होने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा से हर एक विभाग की उपलब्धियां दिखाई दे रहीं है। कृषि गतिविधियों पर सत्र प्राकृतिक खेती और मृदा स्वास्थ्य कार्ड पर प्रगतिशील किसानों के साथ बातचीत की गयी तथा पीएम किसान सम्मान निधि योजना से जागरूकता रखने वाले और सहयोगी किसानों मनोज, विनोद, प्रदीप, हरीश, राज सिंह, सुरेंद्र, तिलक राज, अमित आदि को सम्मानित किया गया।
जिसमें से किसानों ने कहा कि पीएम किसान सम्मान निधि से किसानों को खेती करने में सहायता मिलती है। ड्रोन द्वारा नैनो यूरिया और नैनो डीएपी का स्प्रे अनेक किसानों के गेंहू के खेतों पर कराया गया। जिसमें छात्रों एवं छात्राओं को सम्मानित किया गया। ग्राम पंचायत की उपलब्धियों का जश्न- भूमि रिकॉर्ड का 100 प्रतिशत डिजिटलीकरण, ओडीएफ+ स्थिति, जल जीवन मिशन की संतृप्ति, आदि पर विस्तृत जानकारी प्राप्त की गयी। स्वास्थ्य शिविर (टीबी स्क्रीनिंग, जनजातीय क्षेत्रों में सिकल सेल एनीमिया स्क्रीनिंग) के शिविर लगाकर जांच की गई, पीएम उज्ज्वला के अलावा कार्यक्रम में राजस्व विभाग, ग्राम्य विकास विभाग, सहकारिता विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, बेसिक शिक्षा विभाग, अग्रणी जिला प्रबंधक, कृषि विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पशुपालन विभाग, आपूर्ति एवं विपणन विभाग, नेहरू युवा केन्द्र, पुलिस प्रशासन सहित अन्य विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर जनमानस की समस्याओं सुना गया और सुझावों पर विचार किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से किसानों छात्राओं सहित बड़ी संख्या में लाभार्थी और स्थानीय लोग भी उपस्थित रहे।

















