साहिबाबाद औद्योगिक क्षेत्र में जल आपूर्ति को मिली रफ्तार, जल्द होगा शुभारंभ: नगर आयुक्त

• टीएसटीपी प्लांट का निरीक्षण, ग्रीन म्युनिसिपल बॉण्ड की बैठक आयोजित  
• शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए लगातार हो रहे हैं बड़े सुधार

उदय भूमि
गाजियाबाद। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक के कुशल नेतृत्व में शहर की सफाई व्यवस्था और सौंदर्यकरण को लेकर अभूतपूर्व कार्य किए जा रहे हैं। सड़कों की साफ-सफाई, कचरा निस्तारण, हरे-भरे पार्कों का विकास और जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने जैसे महत्वपूर्ण कार्यों में तेजी लाई गई है। प्रशासनिक टीम दिन-रात मेहनत कर रही है ताकि गाजियाबाद को स्वच्छ, सुंदर और प्रदूषण मुक्त बनाया जा सके। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक के नेतृत्व में शहर के विकास कार्यों में तेजी लाई जा रही है। इसी क्रम में शुक्रवार को साहिबाबाद औद्योगिक क्षेत्र को शोधित जल आपूर्ति की योजना अंतिम चरण में पहुंच गई है। नगर आयुक्त ने इस परियोजना का निरीक्षण करते हुए इसे शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए, ताकि जल्द से जल्द इसका शुभारंभ किया जा सके।

इंदिरापुरम स्थित 40 एमएलडी टीएसटीपी प्लांट का निरीक्षण किया और ग्रीन म्युनिसिपल बॉण्ड कमेटी के सदस्यों के साथ समीक्षा बैठक की। निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने डिस फिल्टर को चालू कर शोधित जल की प्रक्रिया का जायजा लिया। उन्होंने निर्देश दिए कि प्लांट को पूरी तरह से हरा-भरा बनाए रखने के लिए अधिक से अधिक पौधारोपण किया जाए और इसे सुव्यवस्थित ढंग से विकसित किया जाए। साथ ही ऑटोमेशन कंट्रोल रूम की कार्यप्रणाली को भी देखा गया, जहां टाइमर और अन्य स्वचालित प्रणालियों की समीक्षा की गई। इस मौके पर अपर नगर आयुक्त अवनींद्र कुमार, मुख्य अभियंता निर्माण नरेंद्र कुमार चौधरी, लेखाधिकारी जेपी सिंह, बॉण्ड सलाहकार अनुराग, आश कुमार और वाबाग टीम के प्रोजेक्ट मैनेजर अग्निमोहती मौजूद रहे।

जल आपूर्ति में तेजी, 750 औद्योगिक इकाइयों तक पहुंचा शोधित जल
जलकल विभाग के अधिशासी अभियंता कामाख्या प्रसाद आनंद ने बताया कि साहिबाबाद औद्योगिक इकाइयों को जल आपूर्ति का कार्य अंतिम चरण में है। अब तक 1445 औद्योगिक इकाइयों में से 750 इकाइयों तक ट्रायल के रूप में शोधित जल की आपूर्ति की जा चुकी है और कार्य में तेजी लाई जा रही है।

जल गुणवत्ता जांच के लिए लैब निरीक्षण
नगर आयुक्त ने जल गुणवत्ता जांच के लिए बनाई गई प्रयोगशाला का निरीक्षण किया और सीवेज वाटर ट्रीटमेंट की प्रक्रिया की सराहना की। उन्होंने कहा कि शोधित जल का उपयोग साहिबाबाद औद्योगिक क्षेत्र में किया जाएगा, जिससे जल संरक्षण और पर्यावरण सुधार में मदद मिलेगी।

शीघ्र होगा प्रोजेक्ट का उद्घाटन
निरीक्षण के बाद नगर आयुक्त ने ग्रीन म्युनिसिपल बॉण्ड की टीम के साथ बैठक कर परियोजना के शीघ्र उद्घाटन की कार्ययोजना बनाई। उन्होंने निर्देश दिए कि शेष कार्यों को जल्द पूरा किया जाए ताकि जनता को इसका लाभ मिल सके।

कार्य अंतिम चरण में, 750 इकाइयों को मिल चुका जल
जलकल विभाग के अधिशासी अभियंता कामाख्या प्रसाद आनंद ने बताया कि साहिबाबाद औद्योगिक क्षेत्र में जल आपूर्ति का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। उन्होंने कहा, सभी आवश्यक उपकरणों की जांच और व्यवस्था पूरी कर ली गई है। 1445 औद्योगिक इकाइयों में से 750 इकाइयों तक ट्रायल के रूप में शोधित जल की आपूर्ति कर दी गई है, और अब इस कार्य में और तेजी लाई जा रही है।

जल आपूर्ति व्यवस्था को जल्द किया जाएगा दुरुस्त
नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने कहा कि साहिबाबाद औद्योगिक क्षेत्र को स्वच्छ और टिकाऊ जल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने निरीक्षण के दौरान परियोजना की प्रगति की समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जल शोधन और वितरण प्रणाली को पूरी तरह से सुचारू किया जाए, जिससे किसी भी औद्योगिक इकाई को जल संकट का सामना न करना पड़े। इस परियोजना का उद्घाटन जल्द ही किया जाएगा, जिससे साहिबाबाद औद्योगिक क्षेत्र को स्वच्छ और निरंतर जल आपूर्ति मिल सकेगी। नगर निगम और जलकल विभाग इस योजना को सफल बनाने के लिए मिलकर कार्य कर रहे हैं।

जल गुणवत्ता और तकनीकी पहलुओं की समीक्षा
नगर आयुक्त ने जल गुणवत्ता जांच प्रयोगशाला का भी निरीक्षण किया और सीवेज ट्रीटमेंट प्रक्रिया को बेहतर बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शोधित जल का उपयोग पर्यावरण हितैषी और औद्योगिक जरूरतों के अनुसार किया जाएगा, जिससे जल संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा।