कौशांबी, वैशाली, इंदिरापुरम, ब्रिज बिहार में पानी की सप्लाई हुई कम लोगों ने किया प्रदर्शन

गाजियाबाद। जल निगम द्वारा नगर निगम को कम पानी दिए जाने की विरोध में रविवार को नगर निगम के पंप ऑपरेटर इंदिरापुरम में जल निगम के ऑफिस पर कौशांबी, वैशाली, इंदिरापुरम, ब्रिज बिहार आदि क्षेत्र के लोगों ने धरना प्रदर्शन किया। जल निगम द्वारा पानी न दिए जाने के कारण कौशांबी, वैशाली, इंदिरापुरम, ब्रिज बिहार के लोगों को बाहर से पानी खरीदना पड़ रहा है। जब तक उनकी पानी की समस्या का हल नहीं हो जाता, वे अपना विरोध जारी रखेंगे। पूर्व पार्षद डॉ मनोज गोयल ने बताया कि पिछले करीब तीन दिनों से कौशांबी, वैशाली, इंदिरापुरम, ब्रिज बिहार क्षेत्र में पानी की सप्लाई को काफी कर दिया गया है।

इंदिरापुरम जलकल विभाग के कार्यालय पर क्षेत्रीय लोगों ने प्रदर्शन किया। क्षेत्र में पीने के पानी की समस्या को दूर करने के लिए एक बार नहीं कई बार जलकल विभाग के अधिकारियों को भी अवगत करवाया गया है, लेकिन इस संबंध में अभी तक कोई भी कदम नहीं उठाया जा रहा है जिस कारण से दिन ब दिन हम लोगों को पीने के पानी के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि अगर जल्द से जल्द क्षेत्र में पीने के पानी की सप्लाई को पूर्ण रुप से बहाल नहीं किया गया तो आने वाले दिनों में जोरदार प्रदर्शन करने को तैयार है।