• होम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • MSME
  • देश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • दक्षिण भारत
    • अन्य
  • वर्ल्ड
  • मनोरंजन
  • खेल
  • वायरल
  • विडियो
Search
Thursday, June 18, 2026
  • होम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • MSME
  • देश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • दक्षिण भारत
    • अन्य
  • वर्ल्ड
  • मनोरंजन
  • खेल
  • वायरल
  • विडियो
  • क्राइम
  • गाज़ियाबाद
  • नॉएडा
  • NCR
  • RWA
  • वेस्ट यू . पी .
  • पूर्वांचल
  • इंटरव्यू
  • सुख – दुख
  • विचार
Home देश व्हाट्स-अप यूजर्स को मिला सरकार का साथ

व्हाट्स-अप यूजर्स को मिला सरकार का साथ

January 19, 2021

नई प्राइवेसी पॉलिसी पर केंद्र ने भी उठाए सवाल

नई दिल्ली। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म व्हाट्स-एप की नई प्राइवेसी पॉलिसी पर जारी विवाद के बीच केंद्र सरकार एकाएक हरकत में आ गई है। सरकार ने व्हाट्स-अप प्रबंधन को पत्र लिखकर नई पॉलिसी पर चिंता जाहिर की है। सरकार ने नई पॉलिसी वापस लेने पर जोर दिया है। व्हाट्स-अप प्रबंधन से कुछ सवाल भी पूछे गए हैं। बता दें कि व्हाट्स-अप प्रबंधन नई प्राइवेसी पॉलिसी लागू करने जा रहा है। सूत्रों ने बताया कि भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने व्हाट्स-एप के सीईओ को पत्र लिख कर कहा है कि भारतीय यूजर्स के लिए नई टर्म्स ऑफ सर्विस और प्राइवेसी पॉलिसी को वापस लिया जाए। मंत्रालय ने व्हाट्स-एप के ग्लोबल सीईओ विल कैथर्ट को लिखे पत्र में उपभोक्ताओं की सुरक्षा के प्रति चिंता जाहिर की है। सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने यूजर्स की सूचना सुरक्षा पर सवाल उठाए हैं। मंत्रालय ने कहा है कि चैट का डेटा बिजनेस अकाउंट से शेयर करने से फेसबुक की अन्य कंपनियों को यूजर्स के विषय में तमाम जानकारियां मिल जाएंगी। इससे यूजर्स की सुरक्षा को खतरा संभव है। मंत्रालय के मुताबिक व्हाट्स-एप या तो मानिए या फिर छोड़िए’ नीति के तहत नई पॉलिसी को मानने के लिए विवश कर रहा है। उपभोक्ताओं को मना करने की गुंजाइश नहीं दी गई है। सरकार ने व्हाट्स-एप को सुप्रीम कोर्ट के 2017 के फैसले में आए प्राइवेसी नियमों के विषय में भी ध्यान दिलाया है। मंत्रालय ने पूछा कि ऐसे समय जब भारतीय संसद में पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन बिल पर चर्चा चल रही है तो व्हाट्स-एप यह पॉलिसी क्यों लाया ? यह बिल संयुक्त संसदीय समिति के पास विचाराधीन है। इसमें डेटा के लिए उपयोग लिमिटेशन का प्रावधान है। यानी कंपनी जिस काम हेतु यूजर का डेटा ले रही है सिर्फ उसी के लिए प्रयोग कर सकती है। इसके लिए यूजर की सहमति भी जरूरी है।

  • TAGS
  • Ministry of Information Technology
  • Personal data protection bill
  • Social media platform facebook
  • WhatsApp's Global CEO Will Cathart
  • WhatsApp's new privacy policy
Previous articleअब वेब सीरीज मिर्जापुर पर उभरा विवाद
Next article5 लाख की आबादी को कवर करेगा नंदग्राम थाना
Bijay Kumar

RELATED ARTICLESMORE FROM AUTHOR

केदारनाथ आपदा के अमर शहीदों को नम आंखों से नमन, मंदिर परिसर में गूंजा मौन; ‘त्रासदी की स्मृतियां आज भी दिलों में जीवित हैं’

योग दिवस और महा सफाई अभियान की तैयारियां तेज, महापौर-नगर आयुक्त ने बनाई रणनीति; 100 वार्डों में चलेगा विशेष अभियान

ग्राम चौपाल की शिकायत पर डीएम का त्वरित एक्शन, तीन दिन में बहाल हुई पेंशन; लापरवाह ग्राम सचिव से वसूले 12 हजार रुपये पीड़ित...

गाज़ियाबाद

योग दिवस और महा सफाई अभियान की तैयारियां तेज, महापौर-नगर आयुक्त...

जीडीए के विशेष शिविर में पहले ही दिन दिखा असर, लंबित...

अवैध पार्किंग पर चलेगा निगम का डंडा, शहर में लागू होगी...

नॉएडा

शराब पर ओवररेटिंग करना पड़ा भारी, आबकारी विभाग ने चार विक्रेता...

संयुक्त आबकारी आयुक्त ने की 2023-24 आबकारी नीति को लेकर अनुज्ञापी...

शराब की ओवर रेटिंग मिलने पर अनुज्ञापी के खिलाफ भी होगी...

क्राइम

तनिष्क शोरूम में 4.55 करोड़ की चोरी का खुलासा, सेल्समैन निकला...

दोस्ती, ईर्ष्या और साजिश का खौफनाक अंत: पैरा चैंपियन चिराग की...

50 हजार का इनामी कातिल असद एनकाउंटर में ढेर, सूर्या हत्याकांड...

बिज़नेस

IIA के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज सिंघल बोले औद्योगिक सफलता की नई...

लघु उद्योगों के विकास के साथ आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को...

अपर मुख्य सचिव और आईआईए प्रतिनिधियों की मुलाकात में उद्यमियों की...

© 2020-2021 UdayBhoomi