आईआईए के मिशन शक्ति समारोह में महिला कर्मचारियों का हुआ सम्मान

-कार्यक्रम के मुख्य अतिथि यूपीसीडा आरएम स्मिता सिंह एवंं जिला केन्द्र के उपायुक्त बीरेन्द्र सिंह ने भेंट की स्मृति चिन्ह

उदय भूमि ब्यूरो
गाजियाबाद। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आईआईए) गाजियाबाद चैप्टर ने पंजाब एक्सपैलर कंपाउंड मेरठ रोड पर मिशन शक्ति कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने महिला के सम्मान, सुरक्षा एवं स्वावलंबन पर जोर दिया। इस दौरान 31 महिला श्रमिकों को स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि यूपीसीडा की क्षेत्रीय प्रबंधक स्मिता सिंह ने कहा कि महिलाएं आज प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। महिलाओं की सुरक्षा एवं स्वावलंबन के लिए सभी को प्रयास करने चाहिए। महिलाओं की सुरक्षा एवं स्वयं रक्षा के लिए अपने-अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होना होगा। महिला सुरक्षा के लिए कानून और हेल्पलाइन की जानकारी दी गई। बाल मनोवैज्ञानिक कला चिकित्सा के क्षेत्र में बड़े पैमाने पर कार्य किया जा रहा हैं। आर्थिक रूप से कमजोर एवं पिछड़े वर्ग की महिलाओं के हितों पर चर्चा की गई। उपायुक्त उद्योग बीरेंद्र कुमार ने कहा कि नारी के बिना मानव जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती। जिस समाज व देश में महिलाओं को सम्मान मिला, वह समाज व देश चतुर्दिक विकास के लिए सक्षम हुआ, लिहाजा महिला सम्मान के बिना चतुर्दिक विकास की कामना नहीं की जा सकती। बालिकाओं को सुरक्षा संबंधित जानकारी देकर उन्हें डायल 1090 व 112 के बारे में भी बताया। उन्होने बताया घर में मौजूद पुत्रों को महिलाओं के सम्मान की रक्षा करने का संस्कार दें, ताकि वो महिलाओं लड़कियों को अपने परिवार की समझे। महिलाओं के प्रति लोगों की सोच और संस्कार बदलने वाला अभियान है। ऐसा तभी संभव होगा, जब अधिक से अधिक लोग इस अभियान से जुड़ेंगे। किसी भी अभियान से जब शासनव प्रशासन के साथ समाज भी जुड़ता है, तो उसके नतीजे बेहतर होते हैं। इस दौरान आईआईए के चेयरमैन मनोज कुमार, संयुक्त सचिव अनिल कपूर, सचिव राकेश अनेजा, प्रदीप कुमार गुप्ता आदि ने भी विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में विभिन्न औद्योगिक इकाइयों में कार्यरत 31 महिला श्रमिकों को सम्मानित किया गया। अंत में संजय कुमार गर्ग ने आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर आईआर्ईए के केन्द्रीय कार्यकारिणी सदस्य जेपी कौशिक, आरटीआई सब्जेक्ट कमेटी चेयरमैन राजीव गोयल, सीजीडब्लूए सब्जेक्ट कमेटी चेयरमैन एसके  शर्मा, उपाध्यक्ष यश जुनेजा, साकेत अग्रवाल, संयुक्त सचिव संदीप गुप्ता, अमरिक सिंह, स्पेशल इनवाइटी मनीष मदान, जसबीर सिंह सग्गू, एमके शर्मा, हरजीत सिंह, विपिन सिंघल आदि मौजूद रहे। आईआईए के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नीरज सिंघल ने कहा बहू बेटियों की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए सरकार के साथ हम भी सभी का भी प्रतिबद्ध होना जरूरी है। सरकार के इन कदमों से महिलाओं में सुरक्षा और आत्मविश्वास का भाव आया है। वर्तमान में नारी किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है। नारी शक्ति का रूप है। इसलिए नारी का सम्मान करना चाहिए। श्रम क्षेत्र मे भी महिला शक्ति अपना हुनर दिखा रही हैं।